1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने पत्नी और भाई को यमन हमले की जानकारी भेजी, सिग्नल चैट से हुआ खुलासा

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने पत्नी और भाई को यमन हमले की जानकारी भेजी, सिग्नल चैट से हुआ खुलासा

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 21, 2025 09:12 am IST,  Updated : Apr 21, 2025 09:39 am IST

यह खुलासा द अटलांटिक के प्रधान संपादक जेफरी गोल्डबर्ग के दावों के बाद हुआ है। उन्हें भी सिग्नल के ग्रुप में शामिल किया गया था। इस ग्रुप में फॉक्स न्यूज की भूतपूर्व प्रोड्यूसर जेनिफर राउचेट भी शामिल थीं, जो रक्षा विभाग में कार्यरत भी नहीं हैं।

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ- India TV Hindi
अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ Image Source : AP

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने यमन में हमलों के बारे में संवेदनशील जानकारी एन्क्रिप्टेड सिग्नल ग्रुप चैट में साझा की है। इस ग्रुप चैट में उनकी पत्नी और भाई भी शामिल थे। द न्यू यॉर्क टाइम्स ने सूत्रों का हवाला देते हुए ये जानकारी दी है। पीट हेगसेथ को हाई रैंकिंग वाले अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों के साथ सिग्नल चैट ग्रुप में जोड़ा गया था, जो यमन पर अमेरिकी हवाई हमलों पर चर्चा कर रहे थे।

ग्रुप में एक संपादक को भी जोड़ा गया 

यह खुलासा द अटलांटिक के प्रधान संपादक जेफरी गोल्डबर्ग के दावों के बाद हुआ है, जिन्होंने पहले कहा था कि उन्हें सिग्नल ग्रुप चैट में शामिल किया गया था, जिसमें यमन में अभियानों पर चर्चा करने वाले शीर्ष अमेरिकी सुरक्षा अधिकारी शामिल थे।

15 मार्च को भेजी गई जानकारी

NYT की रिपोर्ट में कहा गया कि हेगसेथ ने सिग्नल चैट में यमन में हौथियों को निशाना बनाने वाले F/A-18 हॉर्नेट्स के लिए उड़ान कार्यक्रम साझा किए। कथित तौर पर यह जानकारी 15 मार्च को भेजी गई थी। इस समूह में ट्रंप के एक अधिकारी की पत्नी जेनिफर राउचेट, उनके भाई फिल और एक निजी वकील भी शामिल थे।

राउचेट का ग्रुप में शामिल होना चिंता का विषय

फॉक्स न्यूज की भूतपूर्व प्रोड्यूसर जेनिफर राउचेट जो रक्षा विभाग में कार्यरत नहीं हैं। एक अधिकारी की पत्नी है। हालांकि, वे कोई अधिकारी नहीं हैं, लेकिन इतनी संवेदनशील जानकारी वाले ग्रुप में उनका शामिल होना चिंता का विषय है।

पेंटागन में महत्वपूर्ण पदों पर हैं ये दो अधिकारी

फिल हेगसेथ और टिम पार्लतोरे कथित तौर पर पेंटागन में महत्वपूर्ण पदों पर हैं। हेगसेथ द्वारा साझा किए गए डेटा तक उनकी पहुंच की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। यह खुलासा हेगसेथ के निर्णय के बारे में प्रमुख सलाहकारों द्वारा दी गई चेतावनियों के बाद हुआ है। इनमें पूर्व प्रेस सचिव जॉन उलिओट और तीन वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें उन्होंने पिछले सप्ताह निकाल दिया था। इसमें डैन कैलडवेल, डारिन सेलनिक और कॉलिन कैरोल का नाम शामिल है।

ट्रंप के लिए परेशानी बना ये मामला

पेंटागन के लिए यह महीना कुछ सही नहीं रहा है। संवेदनशील परिचालन योजनाओं के लीक होने से लेकर बड़े पैमाने पर छंटनी तक, यह अव्यवस्था अब राष्ट्रपति ट्रंप के लिए एक बड़ी परेशानी बन गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश