US-Iran Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की कोशिशें एक बार फिर ठंडे बस्ते में पड़ गई हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार देर रात पाकिस्तान पहुंचे। यहां शनिवार को पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और उसके बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ उन्होंने बैठक की। बैठक के बाद अराघची इस्लामाबाद से रवाना हो गए। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी अपने दो दूतों की इस्लामाबाद की यात्रा रद्द कर दी।
पाकिस्तान के पीएम शहबाज से मिले अब्बास अराघची
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मिलने के बाद अब प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच बैठक संपन्न हो गई है।
वहीं इस दौरान ईरान ने तेहरान इंटरनेशनल पोर्ट से अंतराष्ट्रीय उड़ानें शुरू कर दी हैं।
ट्रंप ने विटकॉफ और कुशनर की इस्लामाबाद यात्रा रद्द कर दी है। ट्रंप ने कहा, "मैंने कुछ देर पहले अपने लोगों से कहा कि 'नहीं, आप वहां जाने के लिए 18 घंटे की उड़ान नहीं भरेंगे। हमारे पास सारी ताकत है। वे जब चाहें हमें फोन कर सकते हैं, लेकिन आप अब और 18 घंटे की उड़ान भरकर व्यर्थ की बातें करने नहीं जा रहे हैं।"