1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. महीनों से चली आ रही जंग आखिरकार हुई खत्म, अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई साइन, तत्काल प्रभाव से समझौता लागू

महीनों से चली आ रही जंग आखिरकार हुई खत्म, अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई साइन, तत्काल प्रभाव से समझौता लागू

 Published : Jun 18, 2026 06:23 am IST,  Updated : Jun 18, 2026 07:32 am IST

डोनाल्ड ट्रंप और पेजेश्कियन के डील पर साइन होते ही अमेरिका-ईरान के बीच महीनों से चला आ रहा युद्ध खत्म हो गया। अमेरिका अपनी सेना ईरान के पास से हटाएगा। 30 दिनों के भीतर होर्मुज से ट्रैफिक नॉर्मल होगा।

डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन Image Source : ANI AND IRAN IMAGES

US-Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान में महीनों से चली आ रही जंग आखिरकार खत्म हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजे़श्कियन ने बुधवार को MoU पर साइन कर दिए हैं। यह समझौता तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। एमओयू पर साइन होने से दोनों देशों के बीच लगभग चार महीने से चला आ रहा संघर्ष खत्म हो गया। 

ईरान और मध्यस्थता करा रहे देशों को भेजी गई कॉपी

साइन किए गए एग्रीमेंट की कॉपी ईरान और मध्यस्थता करा रहे देशों को भेज दी गई है। इससे पहले रविवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने एमओयू पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से साइन किए थे। 

डील पर साइन होने के बाद सभी ने बजाई ताली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्साय में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन द्वारा आयोजित डिनर के दौरान ईरान से जुड़े समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भी साथ में मौजूद रहे। डील पर साइन होने के बाद दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और सभी लोगों ने मिलकर तालियां भी बजाईं।

डील पर साइन होने से इन बिंदुओं पर बनी बात

  • ईरान को 300 अरब डॉलर का प्राइवेट इन्वेस्टमेंट मिलेगा
  • खाड़ी देशों के ज़रिए 300 बिलियन डॉलर इन्वेस्ट होगा
  • ईरान को 150 अरब डॉलर का कमिटमेंट हो चुका है
  • ईरान को अपने ज़ब्त 150 अरब डॉलर भी हासिल होंगे
  • किस्तों में ईरान को ये रक़म ट्रांसफर की जाएगी
  • ईरान को तेल-पेट्रोकेमिकल एक्सपोर्ट की छूट मिलेगी
  • 30 दिनों के भीतर होर्मुज़ से ट्रैफिक नॉर्मल होगा
  • अमेरिका अपनी सेना ईरान के पास से हटाएगा
  • 60 दिनों में फाइनल डील के लिए बात करेंगे US-ईरान
  • ईरान पर सभी तरह के प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका
  • परमाणु हथियार नहीं बनाने की गारंटी देगा ईरान
  • ईरान के एटमी प्रोग्राम की इंटरनेशनल निगरानी होगी
  • फाइनल एग्रीमेंट की UN सिक्योरटी काउंसिल से मंज़ूरी

ईरानी राष्ट्रपति ने दिखाई डील की कॉपी

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने डील पर ट्रंप के साइन वाली कॉपी दिखाई है। इस डील पर अमेरिकी समकक्ष ट्रंप ने तेहरान और वॉशिंगटन के बीच MoU पर साइन हुए हैं। इसके साथ ही अब दोनों देशों के बीच लंबे समय से चला आ रहा युद्ध समाप्त हो गया।

ये भी पढ़ें: 

UP में 4 करोड़ का शिक्षक एरियर घोटाला, CBI ने लखनऊ, अयोध्या समेत 14 ठिकानों पर की छापेमारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश