1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. WhatsApp News: जानिए आखिर क्यों मार्क जुकरबर्ग के नाक घाव हुआ WhatsApp, अब लेंगे कोई अहम फैसला, पढ़े ये पूरी रिपोर्ट

WhatsApp News: जानिए आखिर क्यों मार्क जुकरबर्ग के नाक घाव हुआ WhatsApp, अब लेंगे कोई अहम फैसला, पढ़े ये पूरी रिपोर्ट

 Written By: Ravi Prashant
 Published : Jul 29, 2022 01:43 pm IST,  Updated : Jul 29, 2022 01:52 pm IST

WhatsApp News: फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग की आजकल आर्थिक स्थिति खराब चल रही है। हाल में ही उन्होंने अपना San Francisco का एक आलीशान बंगला भी बेचा है। इधर फिर एक नया मोड़ आ गया है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्क जुकरबर्ग आने वाले समय में व्हाट्सएप को बेच सकते हैं।

Facebook Founder - India TV Hindi
WhatsApp News Image Source : INDIA TV

Highlights

  • इस साल मेटा ने कुल 28.8 अरब डॉलर की कमाई की
  • मार्क की नेट वर्थ 68.6 अरब डॉलर थी
  • भारत में 487.5 मिलियन यूजर्स है

WhatsApp News: फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग की आजकल आर्थिक स्थिति खराब चल रही है। हाल में ही उन्होंने अपना San Francisco का एक आलीशान बंगला भी बेचा है। इधर फिर एक नया मोड़ आ गया है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्क जुकरबर्ग आने वाले समय में व्हाट्सएप को बेच सकते हैं ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि व्हाट्सएप टेक इतिहास की सबसे बड़ी डील रही है। व्हाट्सएप को तकरीबन 19 अरब डॉलर में खरीदा गया था। ऐसा कहा जाता है कि ये काफी महंगी डील थी। अब कोई भी व्यापारी किसी चीज में पैसा इन्वेस्ट करता है तो प्रॉफिट होता है लेकिन मार्को व्हाट्सएप से प्रॉफिट नहीं मिल रही है। यानी सौदा नुकसान का हुआ। अब पूरी दुनिया में व्हाट्सएप चलाने वाले 60 करोड़ लोग हैं। इतनी बड़ी कंपनी होने के बाद भी मार्क के रेवेन्यू में गिरावट देखने को मिल रही है। मतलब नुकसान हो रहा है। अब व्हाट्सएप के सामने wechat भी है जो कि इन्हें टक्कर देने की प्रयास कर रहा है।

 

इस साल हुआ नुकसान

मार्क ने कभी ऐसा सोचा नहीं होगा कि उनकी कंपनी घाटे में जाएगी या नुकसान होगा। मेटा की कमाई पहले की अपेक्षा अब कम हो गई है। इस साल मेटा ने कुल 28.8 अरब डॉलर की कमाई की है। मेटा की सबसे बड़ी कंपनी फेसबुक के सामने कई चैलेंज है। फेसबुक से भी लोग दूरी बना रहे हैं। आने वाले समय में मार्क को और नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मार्क धीर-धीरे स्थिति हो रही है खराब

एक समय ऐसा था कि मार्क दुनिया के तीसरे अमीर व्यक्ति थे लेकिन ये नंबर अब बदल गया है। मार्क धीरे-घीरे अमीर लोगों के लिस्ट से तीसरे नंबर से 17वें पर आ गए हैं। मार्क की आर्थिक गतिविधी की बात करें तो इस साल की नेट वर्थ 63.5 अरब डॉलर हो गई है जबकि 2020 में मार्क की नेट वर्थ 68.6 अरब डॉलर थी। ये आंकडे़ बताते हैं कि कैसे मार्क की कमाई मे कमी आई है। ऐसा माना जा रहा है कि फेसबुक में अधिक विज्ञापन आने से यूजर की रुची कम हो रही है, कई ऐसे यूजर हैं, जो कि फेसबुक से दूरी बनाने लगे हैं। यूजर की शिकायत रहती है कि फेसबुक पर फेक वीडियो का नियत्रंण नहीं रहता है, जिसके कारण फेसबुक यूज करने में डर लगता है। इसी साल फेसबुक ने बयान जारी करते हुए बताया था कि फेसबुक पर लगभग 37.82% उकसाने वाले हिंसक कॉन्टेंट पाए गए हैं। फेसबुक के लाख प्रयास के बाद इस तरह के कॉन्टेंट पर रोक नहीं लगा पा रहा है। जिसके कारण यूजर्स ने अब फेसबुक से धीरे-धीरे दूरी बनाना शुरू कर दिया है।

दुनिया के किन देशों में WhatsApp कितने यूजर्स

WhatsApp News
Image Source : INDIA TVTop Five WhatsApp Users Country

दुनिया में अधिक व्हाट्सएप चलाने वाले लोग भारत में है। भारत में 487.5 मिलियन यूजर्स है। इसके बाद ब्राजील और तीसरे नंबर इंडोनेशिया है। यह टॉप 5 देश है जहां पर इतने सारे व्हाट्सएप चलाने वाले लोग हैं।
1. भारत - 487.5 मिलियन
2. ब्राजील - 118.5 मिलियन
3. इंडोनेशिया - 84.8 मिलियन
4. अमेरिका - 76.9 मिलियन
5. रूस - 67 मिलियन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश