कोलंबो: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के उपनगर कोलोन्नावाला में 300 फुट उंचे कचरे के ढेर में आग लगने और फिर जलते हुए कचरे के पड़ोस की झुग्गियों में गिर जाने से 4 बच्चों समेत 11 लोगों की झुलसकर मौत हो गई है। अटॉर्नी नुवान बोपेज ने बताया कि उपनगर के मीथोटामुल्ला क्षेत्र में आगजनी से 50 से 100 मकान जल कर खाक हो गए हैं। दुर्घटनास्थल से सटे झुग्गी बस्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बचाने के लिए 400 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कोलंबो गजट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि कचरे के ढ़ेर में आग लगने की घटना में 4 बच्चों सहित 11 लोगों की जानें जा चुकी हैं। कचरे के ढेर में आग लगने के बाद जलता हुआ कचरा निकट की बस्ती में गिरा जहां स्थानीय निवासी उस वक्त पारंपरिक नव वर्ष मना रहे थे। पुलिस ने बताया कि कुछ लोग अभी भी फंसे हो सकते हैं जिन्हें निकालने के लिए सेना के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा सेना और वायु सेना के हेलीकॉप्टरों को आग बुझाने के काम में लगाया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- कुलभूषण जाधव कारोबारी नहीं भारतीय जासूस: पाकिस्तान
- कश्मीर में पत्थरबाजों को जवानों ने सिखाया सबक, Video वायरल
- अंबेडकर जयंती पर सीएम योगी का ऐलान, महापुरुषों की जयंती पर नहीं होगी स्कूलों की छुट्टी
उन्होंने कहा कि कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि लोगों की तलाश का काम चल रहा है। गौरतलब है कि श्रीलंकाई संसद को हाल ही में बताया गया था कि कोलोन्नावा में दो करोड़ 30 लाख टन कचरे का विशाल ढेर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। उस क्षेत्र के लोग कचरे के ढेर को हटाने के लिए लगातार प्रदर्शन करते करते रहे हैं।