1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पूर्वी चीन में मछली पकड़ने वाली नौका डूबी, 12 लोगों की मौत, चार लापता

पूर्वी चीन में मछली पकड़ने वाली नौका डूबी, 12 लोगों की मौत, चार लापता

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 04, 2021 05:11 pm IST,  Updated : Apr 04, 2021 05:11 pm IST

चीन के झेजियांग प्रांत में समुद्र में रविवार को मछली पकड़ने वाली एक नौका डूब गई, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हैं। 

पूर्वी चीन में मछली पकड़ने वाली नौका डूबी, 12 लोगों की मौत, चार लापता- India TV Hindi
पूर्वी चीन में मछली पकड़ने वाली नौका डूबी, 12 लोगों की मौत, चार लापता Image Source : @CGTNOFFICIAL

बीजिंग। चीन के झेजियांग प्रांत में समुद्र में रविवार को मछली पकड़ने वाली एक नौका डूब गई, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हैं। वहीं हादसे में 16 लोगों को बचा लिया गया है।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, चालक दल के 20 सदस्यों में से चार को जीवित बचा लिया गया और लापता लोगों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। इसने बताया कि समुद्री खोज एवं बचाव केंद्र को आज सुबह 4:28 बजे नौका के पलटने के बारे में सूचना मिली। राहत एवं बचाव कार्य के लिए हेलीकॉप्टर भी भेजे गए और पास में मछली पकड़ रहीं अन्य नौकाएं भी राहत अभियान में लग गईं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश