1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दुबई में 13 वर्षीय एक भारतीय बना सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी का मालिक, 9 साल की उम्र में बना लिया था मोबाइल ऐप

दुबई में 13 वर्षीय एक भारतीय बना सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी का मालिक, 9 साल की उम्र में बना लिया था मोबाइल ऐप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 16, 2018 04:17 pm IST,  Updated : Dec 16, 2018 04:17 pm IST

केरल के छात्र आदित्य राजेश ने केवल 9 वर्ष की उम्र में ही अपनी पहली मोबाइल एप्लिकेशन बना ली थी। वह लोगों के लिए वेबसाइट भी बना रहा है।

13-year-old Indian boy in Dubai owns software development...- India TV Hindi
13-year-old Indian boy in Dubai owns software development company

दुबई: चार वर्ष पहले महज नौ साल की उम्र में अपनी पहली मोबाइल एप्लिकेशन बनाने वाला एक भारतीय किशोर 13 साल की उम्र में दुबई में एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी का मालिक बन गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई है।

केरल के छात्र आदित्य राजेश ने केवल 9 वर्ष की उम्र में ही अपनी पहली मोबाइल एप्लिकेशन बना ली थी। वह लोगों के लिए वेबसाइट भी बना रहा है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मात्र पांच साल की उम्र में कंप्यूटर का उपयोग शुरू करने वाले तकनीक के इस जादूगर ने अंतत: 13 साल की उम्र में अपनी कंपनी ‘ट्रिनेट सॉल्यूशंस' की शुरूआत की है।

आदित्य ने दुबई के अंग्रेजी दैनिक को बताया,‘‘मेरा जन्म केरल के थिरूविला में हुआ था और जब मैं पांच साल का था तो मेरा परिवार यहां आ गया। पहली बार मेरे पिता ने मुझे बीबीसी टाइपिंग दिखाई थी। यह बच्चों के लिए एक वेबसाइट है जहां छोटी उम्र के छात्र टाइपिंग सीख सकते हैं।’’

ट्रिनेट के कुल तीन कर्मचारी हैं जो आदित्य के स्कूल के मित्र और छात्र हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश