1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: भीड़ ने घेरकर 13 साल की बच्ची का करवाया धर्म परिवर्तन, मौलवी ने करवा दिया निकाह

पाकिस्तान: भीड़ ने घेरकर 13 साल की बच्ची का करवाया धर्म परिवर्तन, मौलवी ने करवा दिया निकाह

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 11, 2021 12:39 pm IST,  Updated : Mar 11, 2021 12:39 pm IST

ताजा मामला सामने आया है सिंध के घोटकी से, जहां धर्म परिवर्तन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां कविता बाई नाम की एक 13 साल की लड़की को स्थानीय मुस्लिमों ने जबरन अगवा कर लिया। 

13 years old hindu girl married to abductor in pakistan sindh see viral video पाकिस्तान: भीड़ ने घेर- India TV Hindi
पाकिस्तान: भीड़ ने घेरकर 13 साल की बच्ची का करवाया धर्म परिवर्तन, मौलवी ने करवा दिया निकाह Image Source : FB/ALLPAKISTANHINDUPANCHAYAT

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में अल्प संख्यकों के साथ अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कट्टर इस्लामिक मुल्क से लगातार हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव और अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं। हिंदू लड़कियों को जबरन अगवा करना और उनका धर्म परिवर्तन तो जैसे आम हो गया है। पाकिस्तान से अब एक और नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा कर धर्म परिवर्तन करवाने और फिर मुस्लिम युवक से निकाह का मामला सामने आया है।

पढ़ें- युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- महिला IPS ने फंसाया, समाज में नजरें उठा कर चलने के काबिल नहीं रहा

ताजा मामला सामने आया है सिंध के घोटकी से, जहां धर्म परिवर्तन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां कविता बाई नाम की एक 13 साल की लड़की को स्थानीय मुस्लिमों ने जबरन अगवा कर लिया। इसके बाद ये लोग बच्ची को कुख्यात कट्टर इस्लामिक बरेलवी मियां मिट्ठू के पास लेकर पहुंचे, जहां बच्ची को सैकड़ों लोगों ने घेर लिया और फिर उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया और फिर उसकी अगवा कर देने वाले के साथ शादी कर दी गई। 

पढ़ें- 6वीं क्लास की लड़की के बैग में मिला उर्दू में लिखा डॉक्यूमेंट, मां से बोली- यह निकाहनामा है, मेरा किडनैप किया और...

लोकल मीडिया के अनुसार, ये घटना सिंध में काशमोर जिले के तंगवानी तालुका में हुई। जहां पांच किडनैपर्स ने 8 मार्च को लड़की को किडनैप कर लिया। लड़की के पिता ने बताया कि किडनैपर्स एक सफेद गाड़ी में आए थे। इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि लड़की ने लोकल कोर्ट में खुद के 18 साल की होने की बात कही है। लड़की के बयान के बाद उसे काशमोर से घोटकी शिफ्ट कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि उसकी सही उम्र का पता लगाने के लिए मेडिकल टेस्ट करवाया जा सकता है। 

पढ़ें- IMD Alert: दिल्ली में आज और कल हो सकती है बारिश, जानिए मौसम विभाग ने जताया क्या अनुमान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश