1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. युवक ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- महिला IPS ने फंसाया, समाज में नजरें उठा कर चलने के काबिल नहीं रहा

युवक ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- महिला IPS ने फंसाया, समाज में नजरें उठा कर चलने के काबिल नहीं रहा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 11, 2021 11:34 am IST,  Updated : Mar 11, 2021 11:34 am IST

सैनी ने कथित सुसाइड नोट में कहा है कि पुलिस उपायुक्त प्राची सिंह ने उसे सेक्स रैकेट मामले में फंसा कर उसका पूरा कैरियर खराब कर दिया है और वह समाज में नजरें उठा कर चलने के काबिल भी नहीं रह गया है जिससे उसे बहुत घुटन महसूस हो रही है, इसीलिए वह पूरे होशो हवास में आत्महत्या कर रहा है।

Vishal saini secretariat contractor commits suicide by accusing lady ips officer prachi singh in up - India TV Hindi
युवक ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- महिला IPS ने फंसाया, समाज में नजरें उठा कर चलने के काबिल नहीं रहा Image Source : FILE

लखनऊ. उत्तर प्रदेश राज्य सचिवालय के एक संविदा कर्मी ने बुधवार को हसनगंज क्षेत्र में एक रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। उसने एक महिला आईपीएस अधिकारी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विशाल सैनी नामक 26 वर्षीय युवक ने हसनगंज थानाक्षेत्र के रैदास मंदिर रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली।

पढ़ें- 6वीं क्लास की लड़की के बैग में मिला उर्दू में लिखा डॉक्यूमेंट, मां से बोली- यह निकाहनामा है, मेरा किडनैप किया और...

उन्होंने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने राजधानी लखनऊ की पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) आईपीएस अधिकारी प्राची सिंह पर जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है। 

पढ़ें- 'लद्दाख विवाद के दौरान अमेरिका ने भारत को उपलब्ध करवाई सूचना और जरूरी उपकरण'- पेंटागन कमांडर

सैनी ने कथित सुसाइड नोट में कहा है कि पुलिस उपायुक्त प्राची सिंह ने उसे सेक्स रैकेट मामले में फंसा कर उसका पूरा कैरियर खराब कर दिया है और वह समाज में नजरें उठा कर चलने के काबिल भी नहीं रह गया है जिससे उसे बहुत घुटन महसूस हो रही है, इसीलिए वह पूरे होशो हवास में आत्महत्या कर रहा है। इसकी जिम्मेदार आईपीएस अधिकारी प्राची सिंह हैं।

पढ़ें- IMD Alert: दिल्ली में आज और कल हो सकती है बारिश, जानिए मौसम विभाग ने जताया क्या अनुमान

हालांकि लखनऊ पुलिस ने सैनी के आरोपों को गलत करार दिया है। उसने एक बयान जारी कर कहा की पिछली 13 फरवरी को अपर पुलिस आयुक्त प्राची सिंह की अगुवाई में एक टीम ने इंदिरा नगर स्थित छह स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर देह व्यापार में संलिप्त कई पुरुषों और महिलाओं को गिरफ्तार किया था। इस मामले में विशाल सैनी को भी पकड़ा गया था। उसकी जमानत पिछली चार मार्च को मंजूर हुई थी।

पढ़ें- पंचायत ने सुनाया फरमान, अगर लड़कियों ने पहनी जींस और स्कर्ट तो होगा...

लखनऊ पुलिस का यह भी कहना है कि विशाल की गिरफ्तारी से लेकर उसकी आत्महत्या तक ना तो खुद उसने और ना ही किसी व्यक्ति या मित्र ने पुलिस टीम के खिलाफ कोई शिकायत की थी। (भाषा)

पढ़ें- अरुणाचल सीमा तक बुलेट ट्रेन चलाएगा चीन, जून में होगी शुरुआत

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत