1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में अवैध दवाएं बेचने पर 2 भारतीय नागरिकों सहित 15 गिरफ्तार

नेपाल में अवैध दवाएं बेचने पर 2 भारतीय नागरिकों सहित 15 गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 01, 2018 08:32 pm IST,  Updated : Jan 01, 2018 08:32 pm IST

नेपाल में अवैध दवाएं और अन्य स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद बेचने के आरोप में 2 भारतीय नागरिकों सहित 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है...

Representative Image | PTI- India TV Hindi
Representative Image | PTI

काठमांडू: नेपाल में अवैध दवाएं और अन्य स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद बेचने के आरोप में 2 भारतीय नागरिकों सहित 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी व्यक्तियों को नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा रविवार को काठमांडू घाटी में 12 अलग-अलग दुकानों पर मारे गए छापे के दौरान गिरफ्तार किया गया।

‘हिमालयन टाइम्स’ ने CIB प्रवक्ता जीवन श्रेष्ठ के हवाले से कहा, ‘ये सभी इस वादे के साथ दवाएं एवं अन्य स्वास्थ्य उत्पाद बेच रहे थे कि इसे लेने से उनकी यौन क्षमता में वृद्धि होगी। ये संदिग्ध अपना व्यापार अपनी कंपनियों का पंजीकरण संबंधित एजेंसियों से कराये बिना कर रहे थे।’

एजेंसी ने इसके साथ ही बड़ी मात्रा में अवैध स्वास्थ्य उत्पाद का जखीरा भी जब्त किया है। गिरफ्तार भारतीय नागरिकों की पहचान विकास गोयल और मेजर सिंह के तौर पर हुई है। इन पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया गया है और काठमांडो जिला अदालत ने 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश