1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में आतंकी हमलों में दो सैनिक मारे गए, नौ घायल

पाकिस्तान में आतंकी हमलों में दो सैनिक मारे गए, नौ घायल

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 01, 2021 05:00 pm IST,  Updated : Aug 01, 2021 05:00 pm IST

पाकिस्तान के दक्षिण और उत्तरी वजीरिस्तान में सुरक्षा जांच चौकियों पर अज्ञात आतंकियों की गोलीबारी में कम से कम दो सैनिकों की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गए।

पाकिस्तान में आतंकी हमलों में दो सैनिक मारे गए, नौ घायल- India TV Hindi
पाकिस्तान में आतंकी हमलों में दो सैनिक मारे गए, नौ घायल Image Source : AP FILE PHOTO

पेशावर। पाकिस्तान के दक्षिण और उत्तरी वजीरिस्तान में सुरक्षा जांच चौकियों पर अज्ञात आतंकियों की गोलीबारी में कम से कम दो सैनिकों की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गए। मीडिया की एक खबर में रविवार को इस बारे में बताया गया। पहली घटना में, आतंकवादियों ने शनिवार को अफगानिस्तान सीमा के पास उत्तरी वजीरिस्तान जिले के शावाल इलाके में सुरक्षा बलों पर हमला किया। इसमें एक सैनिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

‘डॉन’ अखबार ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि घायल सैनिकों को मिरामशाह के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने कहा कि जब सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे थे तो इलाके में एक आईईडी में विस्फोट हो गया। अभियान में भाग लेने वाले कर्मी सुरक्षित हैं। दक्षिण वजीरिस्तान जिले के दो इलाकों में सुरक्षा बलों पर भी हमला हुआ, जिसमें एक जवान शहीद हो गया और सात अन्य घायल हो गए।

खबरों के मुताबिक लाढा सब-डिवीजन के ओस्से पास इलाके में एक वाहन के पास आईईडी फट गया, जिसमें दो जवान घायल हो गए। आतंकवादियों ने लाढा में एक जांच चौकी पर गोलियां चलाईं, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने शुक्रवार रात दक्षिण वजीरिस्तान के मुख्यालय वाना से करीब 30 किलोमीटर उत्तर में तिआर्जा में एक जांच चौकी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने जांच चौकी पर रॉकेट दागे। जिला पुलिस अधिकारी शौकत अली ने तिआर्जा में हमले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश