1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'तालिबान के खिलाफ हमले में गलती से मारे गए 24 नागरिक', अफगान विशेष बल का कबूलनामा

'तालिबान के खिलाफ हमले में गलती से मारे गए 24 नागरिक', अफगान विशेष बल का कबूलनामा

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 23, 2019 05:00 pm IST,  Updated : Sep 23, 2019 05:00 pm IST

अफगान विशेष बल द्वारा सोमवार को दक्षिणी हेलमंद प्रांत में तालिबान के ठिकानों पर किए गए हमलों में कम से कम 24 नागरिक मारे गए।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

काबुल: अफगान विशेष बल द्वारा सोमवार को दक्षिणी हेलमंद प्रांत में तालिबान के ठिकानों पर किए गए हमलों में कम से कम 24 नागरिक मारे गए। प्रांतीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उप प्रांतीय पार्षद अब्दुल माजिद अखुंद ने बताया कि शुरुआती खबरों से पता चलता है कि 24 नागरिक मारे गए हैं, लेकिन ये आंकड़ा “हो सकता है कि बढ़ जाए।” 

प्रांतीय परिषद के प्रमुख अताउल्लाह अफगान ने कहा कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं, जो मूसा काला जिले में एक शादी समारोह में गए थे। उन्होंने कहा कि 12 अन्य लोग घायल हुए हैं। विभिन्न सूत्रों से मरने वालों और घायलों की संख्या के बारे में विरोधाभासी खबरें आ रही हैं, क्योंकि ये क्षेत्र तालिबान के कब्जे में है। अफगान के मुताबिक मूसा काला के विभिन्न इलाकों में दो अलग-अलग हमले किए गए। 

उन्होंने कहा कि पहले अभियान में छह विदेशी लड़ाके मारे गए, जबकि दूसरा हमला निशाने से चूक गया और “गलती से” नागरिक उसकी चपेट में आ गए। अखुंद ने कहा कि अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता ने बताया कि छापे के दौरान 14 विद्रोही मारे गए, जिनमें छह विदेशी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश