1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तुर्की के फाइटर प्लेन्स का बड़ा हमला, IS के 24 आतंकवादी मारे गए

तुर्की के फाइटर प्लेन्स का बड़ा हमला, IS के 24 आतंकवादी मारे गए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 24, 2016 04:36 pm IST,  Updated : Dec 24, 2016 04:36 pm IST

उत्तरी सीरिया में तुर्की के युद्धविमानों ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) के ठिकानों पर जमकर बमबारी की। अपनी कार्रवाई में तुर्की के युद्धविमानों ने IS के 24 आतंकवादियों को मार गिराया।

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

अंकारा: उत्तरी सीरिया में तुर्की के युद्धविमानों ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) के ठिकानों पर जमकर बमबारी की। अपनी कार्रवाई में तुर्की के युद्धविमानों ने IS के 24 आतंकवादियों को मार गिराया। इसके अलावा बड़ी संख्या में इन आतंकवादियों के ठिकानों को भी नष्ट कर दिया गया।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तुर्की के जनरल स्टाफ के मुताबिक, तुर्की के युद्धविमानों ने शुक्रवार को आईएस के 51 ठिकानों पर हमले किए, जिसमें आईएस के 22 आतंकवादी मारे गए और उनके द्वारा इस्तेमाल में लाई जा रही 37 इमारतें ध्वस्त हो गईं। तुर्की के तोपों ने भी आईएस के 143 ठिकानों को नष्ट कर दिया, जिसमें इसी अभियान के तहत 2 और आतंकवादी मारे गए।

प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के एक ड्रोन को भी जब्त कर लिया गया है। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तइप एर्दोगन ने गुरुवार को कहा था कि इन ताजा संघर्षो में आईएस के लगभग 200 लड़ाके मारे गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश