1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के रावलपिंडी में बम धमाका, 25 लोग घायल

पाकिस्तान के रावलपिंडी में बम धमाका, 25 लोग घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 13, 2020 09:14 pm IST,  Updated : Dec 13, 2020 09:14 pm IST

पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक थाने के समीप व्यस्त बाजार में रविवार को एक विस्फोट में कम से कम 25 लोग घायल हो गये। रावलपिंडी के नगर पुलिस अधिकारी मोहम्मद अहसान युनूस ने बताया कि शहर के गंजमंडी इलाके में यह हमला संभवत: हथगोला से किया गया।

पाकिस्तान के रावलपिंडी में बम धमाके में 25 लोग घायल हुए- India TV Hindi
पाकिस्तान के रावलपिंडी में बम धमाके में 25 लोग घायल हुए Image Source : PTI

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक थाने के समीप व्यस्त बाजार में रविवार को एक विस्फोट में कम से कम 25 लोग घायल हो गये। रावलपिंडी के नगर पुलिस अधिकारी मोहम्मद अहसान युनूस ने बताया कि शहर के गंजमंडी इलाके में यह हमला संभवत: हथगोला से किया गया। बचाव अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में कम से कम 25 लोग घायल हो गये, जिनमें से 22 को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

विस्फोट के तत्काल बाद पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गये। उन्होंने पूरे इलाके को घेर लिया एवं तलाशी अभियान शुरू किया। अबतक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पिछले दस दिनों में किसी थाने के समीप यह दूसरा हमला है। चार दिसंबर को पीर वधाई थाने के समीप धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी और सात अन्य घायल हो गये थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश