1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका में निर्धारित अवधि से ज्यादा समय तक ठहरने पर 27 भारतीय गिरफ्तार

श्रीलंका में निर्धारित अवधि से ज्यादा समय तक ठहरने पर 27 भारतीय गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 20, 2017 09:30 pm IST,  Updated : Aug 20, 2017 09:30 pm IST

श्रीलंका में पर्यटक वीजा पर निर्धारित अवधि से अधिक समय तक ठहरने को लेकर 5 महिलाओं समेत कम से कम 27 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

कोलंबो: श्रीलंका में पर्यटक वीजा पर निर्धारित अवधि से अधिक समय तक ठहरने को लेकर 5 महिलाओं समेत कम से कम 27 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। आव्रजन अधिकारियों ने रविवार को बताया कि विभाग की जांच इकाई उत्तरी प्रांत में निर्धारित समय से अधिक अवधि तक ठहरने वालों को ढूंढ़ने में जुटी थी।

उन्होंने बताया कि इन 27 भारतीय नागरिकों में से ज्यादातर प्रांतीय राजधानी जाफना से गिरफ्तार किए गए। जाफना में तमिल बहुसंख्यक हैं। अधिकारियों के अनुसार ये लोग अपने पर्यटक वीजा की शर्तों के विपरीत कारोबारी गतिविधियों में लगे थे और उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्हें वापस भेजा जाएगा।

इसी महीने के शुरू में कोलंबो पेज ने खबर दी थी कि देश में अवैध रुप से ठहरने को लेकर 11 अगस्त को पूर्वोत्तर श्रीलंका में 3 भारतीय गिरफ्तार किए गए थे। वैसे उनकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश