1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीनी सीमा के निकट म्यांमार के शहर में झड़प में 30 लोगों की मौत

चीनी सीमा के निकट म्यांमार के शहर में झड़प में 30 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 06, 2017 08:48 pm IST,  Updated : Mar 06, 2017 08:48 pm IST

चीन से लगी म्यांमार की सीमा में सुरक्षा बलों और जातीय विद्रोहियों के बीच झड़प में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई।

Myanmar- India TV Hindi
Myanmar

यंगून: चीन से लगी म्यांमार की सीमा में सुरक्षा बलों और जातीय विद्रोहियों के बीच झड़प में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

म्यांमार की असैन्य नेता आंग सान सूकी के दफ्तर से जारी एक बयान के मुताबिक शान प्रांत के लौककाइ में पुलिस और विद्रोहियों के बीच झड़प में पांच असैनिक, पांच पुलिस अधिकारी और कम से कम 20 विद्रोही लड़ाकों की मौत हो गई। 

फेसबुक पर डाले गए बयान में बताया गया है, प्राथमिक सूचना के अनुसार, एक प्राथमिक स्कूल शिक्षक के साथ अनेक निर्दोष असैनिक, एमएनडीएए सशस्त्र समूह के हमले में मारे गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश