1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन की कोयला खदान में विस्फोट के बाद 33 खननकर्मी फंसे

चीन की कोयला खदान में विस्फोट के बाद 33 खननकर्मी फंसे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 31, 2016 07:54 pm IST,  Updated : Oct 31, 2016 07:54 pm IST

चीन की चोंगकियांग नगरपालिका में कोयले की एक खदान में सोमवार को हुए विस्फोट में कम से कम 33 खननकर्मी खदान के अंदर फंस गए हैं। योंगचुआन जिले के लायसू कस्बे में स्थित जिनशानगोउ कोयला खदान में सुबह 11.30 बजे गैस विस्फोट हुआ।

Photo via Google Maps- India TV Hindi
Photo via Google Maps

बीजिंग: चीन की चोंगकियांग नगरपालिका में कोयले की एक खदान में सोमवार को हुए विस्फोट में कम से कम 33 खननकर्मी खदान के अंदर फंस गए हैं। योंगचुआन जिले के लायसू कस्बे में स्थित जिनशानगोउ कोयला खदान में सुबह 11.30 बजे गैस विस्फोट हुआ।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घटना में 2 लोग सुरक्षित निकल आए। बचावकर्मी खदान के अंदर फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। हालांकि अभी तक बाकी के 33 खननकर्मियों की सही-सही स्थिति का पता नहीं लग पाया है। चीन में अक्सर खदानों से जुड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अप्रैल 2016 में जिनलिन प्रॉविंस में गैस के लीक होने की वजह से 12 खननकर्मियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। इस खदान से 36 दिन बाद 4 खननकर्मियों को बाहर निकाला गया जिनमें से कम से कम एक की मौत हो गई थी।

मई में भी चीन में खदानों से जुड़ी एक बड़ी दुर्घटना हुई थी। चोंगकियांग के ही वानशेंग जिले में मई में 22 खननकर्मियों की गैस विस्फोट के कारण मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश