1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: बकरीद पर ज्यादा खाने से कराची में 4,000 लोग बीमार

पाकिस्तान: बकरीद पर ज्यादा खाने से कराची में 4,000 लोग बीमार

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 15, 2016 08:00 pm IST,  Updated : Sep 15, 2016 08:00 pm IST

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में बुधवार को बकरीद के मौके पर ज्यादा खाने से चार हजार से ज्यादा लोग बीमार हो गए।

पाकिस्तान में सजी...- India TV Hindi
पाकिस्तान में सजी मिठाइयों की एक दुकान। (Photo: AP)

कराची: पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में बुधवार को बकरीद के मौके पर ज्यादा खाने से चार हजार से ज्यादा लोग बीमार हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अस्पतालों में लोग उल्टी-दस्त और शरीर में पानी की कमी होने जैसी समस्याओं के चलते पहुंचे।

जिओ टीवी ने स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि 2,200 से अधिक लोग जिन्ना स्नातकोत्तर चिकित्सा परिसर, 1,000 से भी ज्यादा लोग सिविल अस्पताल कराची और लगभग 500 लोग अब्बासी शहीद अस्पताल पहुंचे। अब्बासी शहीद अस्पताल की उपनिदेशक डॉ. हुमा अहमद ने बताया कि बकरीद के मौके पर ज्यादा खाने से हुई समस्याओं में पेट में तकलीफ, शरीर में पानी की कमी और उल्टी जैसे लक्षण प्रमुख हैं । उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को कम भोजन खाना चाहिए और ज्यादा तेल युक्त भोजन तथा जंक फूड खाने से बचना चाहिए। 

हेल्थ कराची के निदेशक डॉक्टर शकूर अब्बासी ने लोगों से कहा है कि वे दोपहर भोज और रात्रिभोज में मांस या बकरे के गोश्त की जगह सब्जियां खाएं और शीतल पेय पीने से बचें, खासकर हृदय रोगियों, मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। इसके अलावा पशुओं की कुर्बानी देते समय लगभग एक हजार लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल जाना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश