1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया में आत्मघाती बम हमले में 42 लोगों की मौत, IS ने ली जिम्मेदारी

सीरिया में आत्मघाती बम हमले में 42 लोगों की मौत, IS ने ली जिम्मेदारी

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 24, 2017 05:07 pm IST,  Updated : Feb 24, 2017 05:07 pm IST

एक आत्मघाती बम हमलावर ने शुक्रवार को सीरिया के शहर अल-बाब के पास हमला बोलकर 42 लोगों की जान ले ली। मारे गए लोगों में अधिकतर विद्रोही थे। कुछ ही घंटे पहले इस्लामिक स्टेट ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

बेरूत: एक आत्मघाती बम हमलावर ने शुक्रवार को सीरिया के शहर अल-बाब के पास हमला बोलकर 42 लोगों की जान ले ली। मारे गए लोगों में अधिकतर विद्रोही थे। कुछ ही घंटे पहले इस्लामिक स्टेट ने इसकी जिम्मेदारी ली है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया बम हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन को सूसियान में उड़ा दिया। यह सीरिया के रणनीतिक शहर से आठ किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है क्योंकि दर्जनों लोग घायल हैं और उनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि इस विस्फोट ने दो आसपास स्थित विद्रोही कमान चौकियों को उड़ा दिया और बड़ी संख्या में लड़ाकों को घायल कर दिया। अल-बाब तुर्क सीमा से महज 25 किलोमीटर दक्षिण में है। यह उत्तर सीरिया के प्रांत अलेप्पो में IS का अंतिम मजबूत गढ़ रहा है। विद्रोहियों ने इस शहर को हासिल करने के लिए पिछले साल हमले शुरू कर दिए थे। इसके लिए उसे तुर्की सैनिकों, युद्धक सामग्री और हवाई हमलों की मदद मिल रही थी।

तुर्की ने पिछले अगस्त में एक अभियान के तहत सीरिया में सैनिक भेजे थे और कहा था कि इस अभियान के जरिए सिर्फ आईएस को ही नहीं बल्कि अमेरिका समर्थित कुर्द लड़ाकों को भी निशाना बनाया गया। इन लड़ाकों को वह आतंकी की संज्ञा देता है। अल-बाब के लिए चली यह लड़ाई पूरे अभियान में सबसे घातक रही है और इसमें कम से कम 69 तुर्की सैनिक मारे गए हैं। तुर्क रक्षामंत्री ने फिकरी इसिक ने कल कहा कि उसके विद्रोही सहयोगियों ने शहर पर लगभग पूरा कब्जा कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश