1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के यांग्बी काउंटी में 5.1 तीव्रता का भूकंप

चीन के यांग्बी काउंटी में 5.1 तीव्रता का भूकंप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 27, 2017 09:07 am IST,  Updated : Mar 27, 2017 09:07 am IST

बीजिंग: दक्षिण पश्चिमी चीन में स्थित यांग्बी काउंटी में आज 5.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। युन्नान प्रांत की यांग्बी काउंटी के एक प्रचार अधिकारी वांग कैशुन ने कहा कि भूकंप का

5.1 magnitude earthquake in yangbei county of china- India TV Hindi
5.1 magnitude earthquake in yangbei county of china

बीजिंग: दक्षिण पश्चिमी चीन में स्थित यांग्बी काउंटी में आज 5.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। युन्नान प्रांत की यांग्बी काउंटी के एक प्रचार अधिकारी वांग कैशुन ने कहा कि भूकंप का केंद्र देश के अजिया और पुपिंग गांवों में था। ऐसा बताया जा रहा है कि यहां कुछ मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

वांग ने कहा कि दमकलकर्मी और चिकित्सकीय दल गांवों के लिए रवाना हो गए हैं। चाइना अर्थक्वेक नेटवक्र्स सेंटर (सीईएनसी) ने बताया कि भूकंप का केंद्र 12 किलोमीटर गहराई में था। केंद्र ने बताया कि इस भूकंप से पहले और बाद में इसी क्षेत्र में भूकंप के चार झटके आए थे जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर तीन और 4.7 के बीच मापी गई। सरकारी समाचार एजेंसी शिंहुआ ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश