1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया के बाली में 5.5 तीव्रता का भूकंप

इंडोनेशिया के बाली में 5.5 तीव्रता का भूकंप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 22, 2017 12:05 pm IST,  Updated : Mar 22, 2017 12:05 pm IST

जकार्ता: इंडोनेशिया के रिसार्ट द्वीप बाली में भूकंप आने से स्थानीय लोगों में तनाव पैदा हो गया लेकिन किसी के हताहत होने या किसी प्रकार का नुकसान होने की कोई खबर नहीं है। यूनाइटेड स्टेट्स

5.5 magnitude earthquake in indonesia bali- India TV Hindi
5.5 magnitude earthquake in indonesia bali

जकार्ता: इंडोनेशिया के रिसार्ट द्वीप बाली में भूकंप आने से स्थानीय लोगों में तनाव पैदा हो गया लेकिन किसी के हताहत होने या किसी प्रकार का नुकसान होने की कोई खबर नहीं है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर 10 मिनट पर आये भूकंप की तीव्रता 5.5 थी। भूकंप का केंद्र बाली के दक्षिण पूर्व में स्थित बंजर पासेकन के उत्तर पूर्व में दो किलोमीटर की दूरी पर 118 किलोमीटर की गहराई में था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई स्थानीय लोग एवं पर्यटक अपने घरों और होटलों से बाहर मैदानों की ओर भागे लेकिन भूकंप से सुनामी का कोई भी संभावित खतरा न होने का संदेश मिलने के बाद स्थिति एक बार फिर सामान्य हो गयी। इंडोनेशिया के प्रशांत रिंग ऑफ फायर पर स्थित होने के कारण यहां भूकंप का खतरा बना रहता है।

इससे पहले भी इंडोनेशिया में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। एजेंसी ने बताया कि सुमबावा क्षेत्र में सुबह छह बजकर करीब 30 मिनट पर भूकंप आया जिसका केंद्र 30 किमी दूर तोलोतानगा के दक्षिण में करीब 72 मीटर की गहराई पर था।

एक स्थानीय निवासी ने एपी को बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी। यूएसजीएस ने कहा कि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। गौरतलब है कि इंडोनेशिया के असेह प्रांत में सात दिसंबर को 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले भी इंडोनेशिया में भूकंप के कारण लोगों को जान-माल की हानि का सामना करना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश