बीजिंग: पूर्वी चीन के अन्हुई प्रांत में एक फैक्ट्री के गोदाम में धमाके के बाद लगी आग से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह धमाका रविवार को एनक्यूइंग शहर में वान्हुआ तेल कंपनी के स्वामित्व वाले तेल संयंत्र की भंडारण इकाई में सुना गया। इस आग पर करीब 3 घंटे बाद काबू पाया जा सका। बचावकर्मी 3 लोगों को बचाने में कामयाब रहे जबकि 5 अन्य परिसर में ही फंस गए। सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक सोमवार को उनके शव मिले।
खबर के मुताबिक बचाए गए लोगों में से 2 का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि तीसरे शख्स को मामूली चोट आई थी। उसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।