1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ISIS के साथ संघर्ष में 9 सीरियाई अधिकारियों की मौत

ISIS के साथ संघर्ष में 9 सीरियाई अधिकारियों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Aug 23, 2015 08:41 pm IST,  Updated : Aug 23, 2015 08:42 pm IST

दमिश्क: खूंखार आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (ISIS) के साथ हुई झड़प के दौरान नौ सीरियाई अधिकारियों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के हवाले से कहा कि अधिकारियों

ISIS के साथ संघर्ष में 9...- India TV Hindi
ISIS के साथ संघर्ष में 9 सीरियाई अधिकारियों की मौत

दमिश्क: खूंखार आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (ISIS) के साथ हुई झड़प के दौरान नौ सीरियाई अधिकारियों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के हवाले से कहा कि अधिकारियों की मौत शनिवार को उस वक्त हुई जब ISIS आतंकवादियों ने कोएर्से सैन्य हवाईअड्डे के करीब एक आत्मघाती कार में बम विस्फोट कर दिया।

इस हवाईअड्डे पर अर्से से आईएस आतंकवादियों ने डेरा डाला हुआ है। वे सेना के इस अहम ठिकाने पर धावा बोलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक नाकामयाबी ही हाथ लगी।

कोएर्से हवाईअड्डे को आतंकवादियों ने दो साल से घेरा हुआ है। पांच वर्ग किलोमीटर पर फैला यह सीरिया का सबसे बड़ा और मिडिल ईस्ट के सबसे बड़े सैन्य हवाईअड्डों में से एक है। इसमें विमानन संकाय (फैकल्टी) भी है।

ये भी पढ़ें: खौफनाक: 14 साल की बच्ची के साथ हर रोज होता था रेप

             सेक्स के दौरान चीख ने पहुंचाया युवती को जेल

             गैर मर्द के छूने के डर से पिता ने बेटी को डूबने दिया

             क्या ISIS आतंकवादी भारत के लिए खतरे की घंटी?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश