1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. सेक्स के दौरान चीख ने पहुंचाया युवती को जेल

सेक्स के दौरान चीख ने पहुंचाया युवती को जेल

 Written By: Agency
 Published : Jun 02, 2015 12:43 pm IST,  Updated : Jun 02, 2015 12:44 pm IST

बर्मिंगम : ब्रिटेन में एक युवती को सेक्स के दौरान जोर से आवाज करने पर दो हफ्तों की जेल की सजा सुनाई गई है । युवती के शोर मचाने से परेशान पड़ोसियों ने पुलिस से

सेक्स के दौरान चीख ने...- India TV Hindi
सेक्स के दौरान चीख ने पहुंचाया युवती को जेल

बर्मिंगम : ब्रिटेन में एक युवती को सेक्स के दौरान जोर से आवाज करने पर दो हफ्तों की जेल की सजा सुनाई गई है । युवती के शोर मचाने से परेशान पड़ोसियों ने पुलिस से शिकायत कर दी थी। घटना इसी साल 29 जनवरी की है, कोर्ट में मुकदमा चलने के बाद युवती को सजा सुनाई गई है।

डेली मेल की वेबसाइट के मुताबिक, 23 साल की जेमा वेल नाम की युवती को असामाजिक व्यवहार करने का दोषी पाया गया। अधिकारियों ने उन्हें अपने पड़ोसियों को परेशान न करने को भी कहा है। युवती के पड़ोसियों ने बर्मिंगम सिटी काउंसिल में उनके फ्लैट से आने वाले शोर की शिकायत की थी।

युवती के पड़ोस में रहने वाले लोगों की नींद अक्सर ये शोर सुनकर टूट जाती थी। पड़ोसियों का कहना है कि जेमा सेक्स करने के दौरान जोर से चीखती थीं। यह शोरगुल करीब 10 मिनट तक चलता था। इस केस में युवती के बॉयफ्रेंड को कोई सजा नहीं सुनाई गई।

जेमा की एक और पड़ोसी महिला ने शिकायत की कि वह सुबह 5 बजे तक पार्टी करती थी और इसके बाद दिन भर सोई रहती थी। महिला ने कहा, 'उसकी चीखें मेरे और मेरे बच्चों के कानों में पड़ती थीं। इससे बचने के लिए मुझे टीवी की आवाज तेज करनी पड़ती थी। उसके पड़ोस में रहना नर्क में रहने से किसी तरह कम नहीं था। अब मैं उसे दोबारा कभी नहीं देखना चाहती हूं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश