1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान: जब अपने ही बम से उड़ गए 30 तालिबानी आतंकवादी

अफगानिस्तान: जब अपने ही बम से उड़ गए 30 तालिबानी आतंकवादी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 11, 2017 04:51 pm IST,  Updated : Aug 11, 2017 04:51 pm IST

अफगानिस्तान के फराह प्रांत में अचानक हुए बम विस्फोट में 30 तालिबानी आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी सरकार के प्रवक्ता ने दी।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

काबुल: अफगानिस्तान के फराह प्रांत में अचानक हुए बम विस्फोट में 30 तालिबानी आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी सरकार के प्रवक्ता ने दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि यह विस्फोट गुरुवार को बाला बुलुक जिले के पेवा पसाव इलाके में आतंकवादियों द्वारा सरकारी सुरक्षा बलों के ठिकानों पर हमले की कोशिश के दौरान हुआ।

उन्होंने कहा, ‘जैसे ही आतंकवादी हमले के लिए तैयार हुए, एक आत्मघाती हमलावर की जैकेट में विस्फोट हो गया।’ बताया जा रहा है कि उसने समय से पहले ही बटन दबा दिया। अधिकारी ने कहा कि इस विस्फोट में कई आतंकवादी घायल भी हो गए। तालिबानी आतंकवादी अफगानिस्तान में अप्रैल में वार्षिक विद्रोह शुरू करने के बाद से कई लोगों को मार चुके हैं। ईरान से लगे प्रांत में सुरक्षा बलों व तालिबान आतंकवादियों के बीच बीते कुछ सालों से संघर्ष हो रहा है।

बुधवार की रात को अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने तालिबान के एक आयुध भंडार को तबाह कर दिया था। इस हमले में दो कार बम और लगभग 1 टन विस्फोटक सामग्री बर्बाद हो गई। हालांकि तालिबान ने अभी तक इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश