1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Afghanistan Crisis: तालिबान का आतंक शुरू, प्रदर्शनकारियों पर बरसाई गोलियां, 2 लोगों की मौत, 12 लोग घायल

Afghanistan Crisis: तालिबान का आतंक शुरू, प्रदर्शनकारियों पर बरसाई गोलियां, 2 लोगों की मौत, 12 लोग घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 18, 2021 04:26 pm IST,  Updated : Aug 18, 2021 07:15 pm IST

अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान ने अपना आतंक दिखाना शुरू कर दिया है। यहां के नंगरहार प्रांत (Nangarhar Province) में तालिबान ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Afghanistan Crisis: तालिबान का आतंक शुरू, प्रदर्शनकारियों पर बरसाई गोलियां, 2 लोगों की मौत, 12 लोग घ- India TV Hindi
Afghanistan Crisis: तालिबान का आतंक शुरू, प्रदर्शनकारियों पर बरसाई गोलियां, 2 लोगों की मौत, 12 लोग घायल Image Source : AP/PTI

काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान ने अपना आतंक दिखाना शुरू कर दिया है। यहां के नंगरहार प्रांत (Nangarhar Province) में तालिबान ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जिन लोगों पर तालिबान ने गोलियां चलाई हैं, वह देश के झंडे के अपमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। 

दरअसल, तालिबान ने अफगानिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को हटाकर हर जगह अपने सफेद रंग के झंडे लगा दिए हैं। लोग इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन कर रहे लोगों ने तालिबान से अपील की थी कि वह देश के झंडे का अपमान न करे लेकिन तालिबानियों ने इसके बदले उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। तालिबानी लड़ाकों की इस क्रूर कार्रवाई में 2 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है।

यह घटना नंगरहार प्रांत के सुर्ख रोड इलाके की बताई जा रही है। जब तालिबानी लड़ाकों ने गोलीबारी की, उस वक्त मौके पर काफी भीड़भाड़ थी। गोलियों की आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई है और लोगों ने सड़क पर भागना शुरू कर दिया। इसी दौरान 2 लोगों की मौत हो गई और करीब 12 लोग घायल हो गए। यह घटना तब हुई है जब एक दिन पहले ही तालिबान ने शांति बनाए रखने की बात कही थी।

तालिबान के लड़ाकों ने यहां निहत्थे लोगों पर कई राउंड गोलियां चलाईं जबकि लोग बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके अपनी बात रख रहे है। लोगों को सिर्फ इतना कहना था कि तालिबान देश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान न करे लेकिन तालिबान के लड़ाकों से यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलियां बरसा दीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश