1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. संदिग्ध आतंकी नेटवर्कों पर बैन की मांग कर सकता है अफगानिस्तान

संदिग्ध आतंकी नेटवर्कों पर बैन की मांग कर सकता है अफगानिस्तान

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 23, 2017 09:30 pm IST,  Updated : Feb 23, 2017 09:30 pm IST

अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए गुरुवार को कहा कि संदिग्ध आतंकवादी नेटवर्कों और उनके समर्थकों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध की मांग करने के लिए तैयार है।

Afghanistan Terrorism Representative Photo | AP Photo- India TV Hindi
Afghanistan Terrorism Representative Photo | AP Photo

काबुल: अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए गुरुवार को कहा कि संदिग्ध आतंकवादी नेटवर्कों और उनके समर्थकों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध की मांग करने के लिए तैयार है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक सम्मेलन में अफगान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शकीब मुस्तगनी ने गुरुवार को कहा कि अफगानिस्तान ने वांछित आतंकवादियों की एक सूची पाकिस्तान को दी थी और इसपर कार्रवाई का अब भी इंतजार कर रही है। 

अफगानिस्तान का मानना है कि ये पाकिस्तान में छिपे हैं। इस बीच, पाकिस्तान ने 76 आंतकवादियों की एक सूची अफगानिस्तान को दी है जिनके बारे में उसका कहना है कि उन्होंने अफगानिस्तान में पनाह ले रखी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश