1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान: काबुल के करीब पहुंचा तालिबान, लोगार प्रांत पर किया कब्जा

अफगानिस्तान: काबुल के करीब पहुंचा तालिबान, लोगार प्रांत पर किया कब्जा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 14, 2021 01:17 pm IST,  Updated : Aug 14, 2021 01:17 pm IST

लोगार से सांसद होमा अहमदी ने बताया कि तालिबान ने पूरे प्रांत पर कब्जा कर लिया है, जिसमें उसकी राजधानी भी शामिल है और वह शनिवार को पड़ोसी काबुल प्रांत के एक जिले में पहुंच गया। 

अफगानिस्तान:  काबुल के करीब पहुंचा तालिबान, लोगार प्रांत पर किया कब्जा- India TV Hindi
अफगानिस्तान:  काबुल के करीब पहुंचा तालिबान, लोगार प्रांत पर किया कब्जा Image Source : AP (FILE)

काबुल: तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के दक्षिण में स्थित लोगार प्रांत पर कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान की एक सांसद ने यह जानकारी दी। लोगार से सांसद होमा अहमदी ने बताया कि तालिबान ने पूरे प्रांत पर कब्जा कर लिया है, जिसमें उसकी राजधानी भी शामिल है और वह शनिवार को पड़ोसी काबुल प्रांत के एक जिले में पहुंच गया। तालिबान देश की राजधानी काबुल के दक्षिण में 80 किलोमीटर (50 मील) से भी कम दूरी पर पहुंच गया है। 

अफगानिस्तान से अमेरिका की पूर्णतय: वापसी में तीन सप्ताह से भी कम समय शेष बचा है और ऐसे में तालिबान ने उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी अफगानिस्तान के अधिकतर हिस्सों पर कब्जा कर लिया है। 

तालिबान ने कंधार में रेडियो स्टेशन पर कब्जा किया 

तालिबान ने शनिवार को कंधार में एक रेडियो स्टेशन पर कब्जा कर लिया। उग्रवादी संगठन हाल के हफ्तों में उत्तर, पश्चिम और दक्षिण अफगानिस्तान के कई हिस्सों में काबिज हो चुका है और पश्चिमी देशों द्वारा समर्थित सरकार के अधिकार में काबुल के अलावा मध्य और पूर्व में कुछेक प्रांत ही बचे हैं। तालिबान ने एक वीडियो जारी किया जिसमें एक अज्ञात उग्रवादी ने शहर के मुख्य रेडियो स्टेशन को कब्जे में लेने की घोषणा की।

रेडियो स्टेशन का नाम बदलकर ‘वॉइस ऑफ शरिया’ कर दिया गया है। उसने कहा कि सभी कर्मचारी यहां मौजूद हैं, वे समाचार प्रसारित करेंगे, राजनीतिक विश्लेषण करेंगे और कुरान की आयतें पढ़ेंगे। ऐसा लगता है कि स्टेशन पर अब संगीत नहीं बजाया जाएगा। तालिबान कई वर्षों से सचल रेडियो स्टेशन संचालित करता आ रहा है लेकिन प्रमुख शहर में उसका रेडियो स्टेशन पहले कभी नहीं रहा। वह ‘वॉइस ऑफ शरिया’ नाम का स्टेशन चलाता था जिसमें संगीत पर पाबंदी थी।

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश