1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में हवाई हमला, 17 पुलिसकर्मियों की मौत

दक्षिण अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में हवाई हमला, 17 पुलिसकर्मियों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 17, 2019 12:49 pm IST,  Updated : May 17, 2019 12:49 pm IST

अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंड प्रांत की राजधानी लश्कर गाह के बाहरी इलाके में तालिबान के साथ लड़ाई के दौरान गलती से हुए हवाई हमले में 17 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।

Afghanistan- India TV Hindi
Afghanistan

काबुल। अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंड प्रांत की राजधानी लश्कर गाह के बाहरी इलाके में तालिबान के साथ लड़ाई के दौरान गलती से हुए हवाई हमले में 17 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। 

प्रांतीय परिषद के प्रमुख अताउल्ला अफगान ने बताया कि हवाई हमला बृहस्पतिवार को उस वक्त हुआ जब अफगान पुलिस शहर के पास तालिबान के साथ जंग लड़ रही थी। उन्होंने बताया कि हमले में 14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 

तत्काल यह साफ नहीं हो पाया है कि अफगानिस्तान या अमेरिकी बलों में से किसने यह हवाई हमला किया। काबुल में अमेरिकी सेना से तत्काल कोई जवाब नहीं मिला है। हालांकि इस बारे में अमेरिकी सेना ने हमेशा अफगानिस्तानी सैनिकों का समर्थन ही किया है। 

हेलमंड के गवर्नर मोहम्मद यासिन ने कहा है कि हवाई हमले की जांच की जा रही है। तालिबान की ओर से जारी बयान में इस हमले के लिये अमेरिकी बलों को जिम्मेदार बताया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश