1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. देश की सभी मस्जिदें फहराए राष्ट्रध्वज: चाइना इस्लामी संगठन

देश की सभी मस्जिदें फहराए राष्ट्रध्वज: चाइना इस्लामी संगठन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 21, 2018 05:52 pm IST,  Updated : May 21, 2018 05:52 pm IST

चीन के एक सरकारी इस्लामी संगठन ने कहा है कि देश की सभी मस्जिदों को राष्ट्रध्वज फहराना चाहिए। उसने साथ ही कहा है कि ‘ राष्ट्र के सिद्धांत ’ को बेहतर तरीके से समझने और ‘ देशभक्ति की भावना ’ को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें चीन का संविधान और समाजवाद के मूल विचारों का अध्ययन करना चाहिए।

All mosques should raise national flag said China Islamic...- India TV Hindi
All mosques should raise national flag said China Islamic Association

बीजिंग: चीन के एक सरकारी इस्लामी संगठन ने कहा है कि देश की सभी मस्जिदों को राष्ट्रध्वज फहराना चाहिए। उसने साथ ही कहा है कि ‘ राष्ट्र के सिद्धांत ’ को बेहतर तरीके से समझने और ‘ देशभक्ति की भावना ’ को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें चीन का संविधान और समाजवाद के मूल विचारों का अध्ययन करना चाहिए। (ट्रंप ने न्याय विभाग से कहा, FBI की जासूसी की करे जांच )

चीन के विशेषज्ञों ने चाइना इस्लामिक एसोसिएशन की इस पहल की सराहना की है। चाइना इस्लामिक एसोसिएशन ने अपनी वेबसाइट पर एक पत्र का प्रकाशन किया है। उसमें संगठन ने देशभर के इस्लामी संगठनों और मस्जिदों को प्रमुख स्थान पर हर समय राष्ट्रध्वज लगाये रहने का आग्रह किया है।

सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के मुताबकि पत्र में कहा गया है कि ऐसे संगठनों एवं मस्जिदों को चीन का संविधान , समाजवाद के मूल सिद्धांतों और चीन की पारंपरिक संस्कृति का भी अध्ययन करना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश