1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के प्रभाव पर अंकुश लगाने की तैयारी में अमेरिका, सैन्य आधार के निर्माण में आस्ट्रेलिया का देगा साथ

चीन के प्रभाव पर अंकुश लगाने की तैयारी में अमेरिका, सैन्य आधार के निर्माण में आस्ट्रेलिया का देगा साथ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 17, 2018 07:07 pm IST,  Updated : Nov 17, 2018 07:07 pm IST

अमेरिका ने शनिवार को कहा कि वह पापुआ न्यू गिनी में नये नौसेना अड्डे के विकास में आस्ट्रेलिया के सैन्यबलों के साथ हाथ मिलाएगा।

Donald Trump and Xi Jinping- India TV Hindi
Donald Trump and Xi Jinping

पोर्ट मोरेस्बी: अमेरिका ने शनिवार को कहा कि वह पापुआ न्यू गिनी में नये नौसेना अड्डे के विकास में आस्ट्रेलिया के सैन्यबलों के साथ हाथ मिलाएगा। इस परियोजना को प्रशांत क्षेत्र में चीन के प्रभाव पर अंकुश रखने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Stories

लंबे समय से अमेरिका से सैन्य संबंध रखने वाले आस्ट्रेलिया ने मानस द्वीप पर पीएनजी के लोम्ब्रम नौसेना अड्डे के पुनर्विकास की योजना का ऐलान किया है। फीजी के ब्लैकरॉक, मानस या वानौतु में सैन्य सुविधा बनाने की चीन की इच्छा से आस्ट्रेलिया से लेकर अमेरिका तक के अधिकारी घबरा गये। उन्हें चीन के इस व्यवहार से दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में चीन की नौसैना ताकत मजबूत हो सकती है।

वे अपनी योजनाओं से उस पर जवाब देने में जुटे हुए हैं। इस संबंध में, पापुआ न्यू गिनी की यात्रा के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा कि अमेरिका आस्ट्रेलियाई परियोजना में सैन्यबलों के साथ जुड़ेगा। पापुआ न्यू गिनी एपेक क्षेत्रीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश