1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फेसबुक के निवेशकों ने मार्क जुकरबर्ग से चेयरमैन पद से इस्तीफा देने को कहा

फेसबुक के निवेशकों ने मार्क जुकरबर्ग से चेयरमैन पद से इस्तीफा देने को कहा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 17, 2018 05:05 pm IST,  Updated : Nov 17, 2018 05:11 pm IST

फेसबुक के अपनी आलोचना को दबाने के लिए जनसंचार कंपनी नियुक्त करने की खबर आने के बाद निवेशकों ने मार्क जुकरबर्ग से चेयरमैन पद से इस्तीफा देने की मांग की है।

Mark Zuckerberg- India TV Hindi
Mark Zuckerberg

वाशिंगटन: फेसबुक के अपनी आलोचना को दबाने के लिए जनसंचार कंपनी नियुक्त करने की खबर आने के बाद निवेशकों ने मार्क जुकरबर्ग से चेयरमैन पद से इस्तीफा देने की मांग की है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने हाल ही में एक रपट प्रकाशित कर खुलासा किया गया कि फेसबुक, कई बार अपनी आलोचनाओं को दबाने और लोगों के मन में कंपनी के खिलाफ भरे गुस्से को दूर करने के लिए अरबपति कार्यकर्ता जॉर्ज सोरोस की सेवाएं लेती है और आलोचना को अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों के तरफ मोड़ने का काम करती है।

वहीं टेलीग्राफ ने अपनी रपट में कहा है कि कैंब्रिज एनालिटिका के मामले में अपनी आलोचना को दबाने के लिए उसने जनसंचार कंपनी डिफाइनर्स पब्लिक अफेयर्स की सहायता ली है। इन खबरों पर फेसबुक में 85 लाख पौंड की हिस्सेदारी रखने वाले ट्रिलियम एसेट मैनेजमेंट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोनास करॉन ने पिछली रात जुकरबर्ग से फेसबुक के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने की मांग की।

अखबार ने उनके हवाले से लिखा है, ‘‘ फेसबुक अजीब तरह का व्यवहार कर रही है। यह सही नहीं है, यह एक कंपनी है और कंपनियों को चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पदों को अलग रखने जरूरत होती है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा