1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट, बड़े उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए इन कंपनियों के स्टॉक्स

शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट, बड़े उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए इन कंपनियों के स्टॉक्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 14, 2026 03:39 pm IST,  Updated : Jan 14, 2026 04:10 pm IST

मंगलवार को सेंसेक्स 250.48 अंकों (0.30%) की गिरावट के साथ 83,627.69 अंकों पर और निफ्टी 57.95 अंकों (0.42 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 25,732.30 अंकों पर बंद हुआ था।

bse, nse, sensex, nifty, nifty 50, tata steel, ntpc, axis bank, eternal, ultratech cement, bel, asia- India TV Hindi
बुधवार को लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार Image Source : FREEPIK

Share Market Highlights 14 January, 2026: घरेलू शेयर बाजार में एक बार फिर गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले हफ्ते लगातार 5 सत्रों में गिरावट के साथ बंद होने वाला बाजार इस हफ्ते सोमवार को बढ़त लेकर बंद हुआ था। लेकिन, मंगलवार को लाल निशान में बंद हुआ बाजार आज बुधवार को भी नुकसान के साथ बंद हुआ। आज बीएसई सेंसेक्स 244.98 अंकों (0.29%) की गिरावट के साथ 83,382.71 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 66.70 अंकों (0.26 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 25,665.60 अंकों पर बंद हुआ। इससे पहले, मंगलवार को सेंसेक्स 250.48 अंकों (0.30%) की गिरावट के साथ 83,627.69 अंकों पर और निफ्टी 57.95 अंकों (0.42 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 25,732.30 अंकों पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 12 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 18 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 23 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 27 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 3.70 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा 2.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स की बाकी कंपनी के शेयरों का आज कैसा रहा प्रदर्शन

बुधवार को सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में एनटीपीसी के शेयर 3.21 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.98 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.65 प्रतिशत, एटरनल 1.60 प्रतिशत, बीईएल 1.11 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.48 प्रतिशत, ट्रेंट 0.27 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.22 प्रतिशत, इंफोसिस 0.07 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.06 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.03 प्रतिशत प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर, आज टीसीएस के शेयर 2.30 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.77 प्रतिशत, सन फार्मा 1.69 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.53 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.38 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.30 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.28 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.20 प्रतिशत, एलएंडटी 0.58 प्रतिशत, इंडिगो 0.53 प्रतिशत, टाइटन 0.47 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.37 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.37 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.35 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.29 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.29 प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा