1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. सेना के जवानों को मिलता रहेगा ₹1,00,00,000 का इंश्योरेंस, PNB के साथ 3 साल के लिए बढ़ाया गया MoU

सेना के जवानों को मिलता रहेगा ₹1,00,00,000 का इंश्योरेंस, PNB के साथ 3 साल के लिए बढ़ाया गया MoU

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 14, 2026 06:26 pm IST,  Updated : Jan 14, 2026 06:26 pm IST

इस MoU के तहत अग्निवीर सहित सभी सेवारत जवानों के लिए 1 करोड़ रुपये का PAI कवर दिया गया है।

indian army, pnb, punjab national bank, insurance schemes for indian army personnels, pnb rakshak pl- India TV Hindi
पीएनबी की पर्सनल एक्सिडेन्टल इन्श्योरेन्स स्कीम में अग्निवीर भी शामिल Image Source : HTTPS://X.COM/ADGPI

10वें डिफेन्स फोर्स वेटरन्स डे के मौके पर भारतीय सेना और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने MoU को रिन्यू किया है। इस MoU के तहत, पंजाब नेशनल बैंक भारतीय सेना के जवानों के साथ-साथ रिटायर्ड जवानों को बैंकिंग सेवाएं और 1 करोड़ रुपये का पर्सनल एक्सिडेन्टल इन्श्योरेन्स (PAI) कवर प्रदान करता है। भारतीय सेना और पंजाब नेशनल बैंक ने इस समझौते को अगले 3 साल यानी 2029 तक बढ़ा दिया है। भारतीय सेना ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक के साथ ये नई पार्टनरशिप भारतीय सेना की अपने जवानों और उनके परिवारों की भलाई और वित्तीय सुरक्षा के प्रति कमिटमेंट को दिखाती है।

पीएनबी की पर्सनल एक्सिडेन्टल इन्श्योरेन्स स्कीम में अग्निवीर भी शामिल

इस MoU के तहत अग्निवीर सहित सभी सेवारत जवानों के लिए 1 करोड़ रुपये का PAI कवर दिया गया है। इस समझौते के तहत, पंजाब नेशनल बैंक सेना के जवानों को 1.5 करोड़ रुपये का एयर एक्सीडेन्ट इन्श्योरेन्स (AAI) कवर और इससे जुड़े कई अन्य फायदे भी दे रहा है, जैसे आतंकवाद की वजह से मौत होने पर 10 लाख रुपये का एक्स्ट्रा कवर, हाई एजुकेशन के लिए 20 लाख रुपये का कवर और लड़की की शादी के लिए 10 लाख रुपये तक का कवर। इसके अलावा, एक स्पेशल वुमन पावर सेविंग स्कीम भी है, जिसमें महिलाएं एक खास मंथली एवरेज बैलेंस बनाए रखने पर 20 लाख रुपये तक के PAI कवर के लिए एलिजिबल होंगी।

PNB रक्षक प्लस स्कीम के तहत जवानों को मिलेगा इंश्योरेंस कवर

इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक ने कहा, ''PNB ने इंडियन आर्मी के साथ अपने MoU को रिन्यू किया है, जिसमें बैंक की फ्लैगशिप स्कीम "PNB रक्षक प्लस" के तहत इंडियन आर्मी के सभी सेवारत कर्मियों और पेंशनर्स के लिए बेहतर इंश्योरेंस कवरेज और दूसरे फायदे शामिल हैं।'' बताते चलें कि भारतीय सेना के साथ भारत सरकार हमेशा से अपने सैनिकों को बेहतर जीवन प्रदान करने और उन्हें तथा उनके पूरे परिवार को एक मजबूत वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की पुरजोर कोशिश करता आ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा