1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इस देश के पास है दुनिया का सबसे ज्यादा 1,10,000 मीट्रिक टन चांदी, जानें भारत के पास कितना है सिल्वर रिजर्व

इस देश के पास है दुनिया का सबसे ज्यादा 1,10,000 मीट्रिक टन चांदी, जानें भारत के पास कितना है सिल्वर रिजर्व

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 14, 2026 07:25 pm IST,  Updated : Jan 14, 2026 07:29 pm IST

देश की जानी-मानी गोल्ड और सिल्वर रिफाइनरी MMTC-PAMP की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू के पास दुनिया का सबसे बड़ा सिल्वर रिजर्व है।

silver, peru, peru silver reserves, silver reserves, highest silver reserves, list of countries with- India TV Hindi
किसी देश के पास है 11,00,00,000 किलो चांदी Image Source : FREEPIK

चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी का सिलसिला लगातार जारी है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 2,86,000 रुपये प्रति किलो के काफी करीब पहुंच चुकी हैं। साल 2025 में चांदी की कीमतों में 164 प्रतिशत की छप्परफाड़ तेजी देखी गई थी। सिर्फ इस साल चांदी के भाव लगभग 47,000 रुपये (20 प्रतिशत) बढ़ चुके हैं। बुधवार को MCX पर चांदी की कीमतें लगभग 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,90,000 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई। भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित संपत्तियों की लगातार बढ़ती मांग की वजह से चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी देखी जा रही है। इसी बीच, आज हम यहां जानेंगे कि किस देश के पास सबसे ज्यादा चांदी मौजूद है।

किसी देश के पास है 11,00,00,000 किलो चांदी

देश की जानी-मानी गोल्ड और सिल्वर रिफाइनरी MMTC-PAMP की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू के पास दुनिया का सबसे बड़ा सिल्वर रिजर्व है। 12 नवंबर, 2025 के इस डेटा के मुताबिक, पेरू के पास 1,10,000 मीट्रिक टन (11,00,00,000 किलो) सिल्वर रिजर्व है। 1 मीट्रिक टन, 1000 किलो के बराबर होता है। दुनिया के सबसे बड़े सिल्वर रिजर्व वाले देशों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसके पास 94,000 मीट्रिक टन चांदी है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रूस है, जिसके पास 92,000 मीट्रिक टन का सिल्वर रिजर्व है। चीन इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है, जिसके पास 72,000 मीट्रिक टन चांदी है। 63,000 मीट्रिक टन चांदी के साथ पोलैंड इस लिस्ट में 5वें स्थान पर है।

लिस्ट में कौन-से स्थान पर है भारत 

दुनिया के सबसे बड़े सिल्वर रिजर्व वाले देशों की लिस्ट में छठें स्थान पर मेक्सिको है, जिसके पास 37,000 मीट्रिक टन चांदी है। 26,000 मीट्रिक टन चांदी के साथ चिली इस लिस्ट में 7वें स्थान पर है। इस लिस्ट में 8वें स्थान पर अर्जेंटीना है, जिसके पास 23,000 मीट्रिक टन का सिल्वर रिजर्व है। अमेरिका इस लिस्ट में 9वें स्थान पर है, जिसके पास 23,000 मीट्रिक टन चांदी है। 22,000 मीट्रिक टन चांदी के साथ बोलिविया इस लिस्ट में 10वें स्थान पर है। सबसे बड़े सिल्वर रिजर्व वाले देशों की लिस्ट में भारत 11वें स्थान पर आता है, जिसके पास 8000 मीट्रिक टन (80,00,000 किलो) चांदी है। बताते चलें कि सिल्वर रिजर्व का अर्थ, किसी देश के केंद्रीय बैंक के पास उपलब्ध चांदी का भंडार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा