1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. हावड़ा-गुवाहाटी वंदे भारत स्लीपर; चेक करें पूरा रूट, स्टॉपेज और टाइम टेबल

हावड़ा-गुवाहाटी वंदे भारत स्लीपर; चेक करें पूरा रूट, स्टॉपेज और टाइम टेबल

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 11, 2026 11:47 am IST,  Updated : Jan 11, 2026 11:47 am IST

कामाख्या जंक्शन रेलवे स्टेशन, असम के गुवाहाटी शहर में ही स्थित है। कामाख्या जंक्शन रेलवे स्टेशन, गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के बोझ को कम करने में अहम भूमिका निभाता है।

Howrah-Guwahati Vande Bharat Sleeper, Howrah-Guwahati Vande Bharat Sleeper route, Howrah-Guwahati Va- India TV Hindi
किन-किन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी हावड़ा-गुवाहाटी वंदे भारत स्लीपर Image Source : PTI

Howrah-Guwahati Vande Bharat Sleeper: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अभी हाल ही में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के बारे में अहम जानकारी साझा की थी। अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या जंक्शन) के बीच चलाई जाएगी। भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के रूट, स्टॉपेज और टाइम टेबल से जुड़ी सारी डिटेल्स सामने आ गई हैं। हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलाई जाएगी। ये ट्रेन कुल 968 किमी का सफर तय करेगी और इसमें कुल 14 घंटे का समय लगेगा। आइए अब देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पूरे रूट, स्टॉपेज और टाइम टेबल के बारे में जानते हैं।

किन-किन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी हावड़ा-गुवाहाटी वंदे भारत स्लीपर

हावड़ा और कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान बंडेल, नबद्वीप धाम, कटवा, अजीमगंज, न्यू फरक्का, मालदा टाउन, अलुआबाड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, जलपाईगुड़ी रोड, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू बोंगईगांव और रंगिया रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। बताते चलें कि कामाख्या जंक्शन रेलवे स्टेशन, असम के गुवाहाटी शहर में ही स्थित है। कामाख्या जंक्शन रेलवे स्टेशन, गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के बोझ को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा, मां कामाख्या देवी मंदिर जाने वाले कई श्रद्धालु भी इसी रेलवे स्टेशन पर उतरते हैं।

हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर का टाइम टेबल

ट्रेन नंबर- 27575, हावड़ा-कामाख्या (गुवाहाटी) वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुरुवार को छोड़कर रोजाना शाम 06.20 बजे हावड़ा जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08.20 बजे कामाख्या पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में, ट्रेन नंबर- 27576, कामाख्या-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बुधवार को छोड़कर रोजाना शाम 06.15 बजे कामाख्या जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 823 यात्रियों की क्षमता होगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के थर्ड एसी में 611, सेकेंड एसी में 188 और फर्स्ट एसी में 24 स्लीपर सीटें होंगी।

Howrah-Guwahati Vande Bharat Sleeper, Howrah-Guwahati Vande Bharat Sleeper route, Howrah-Guwahati Va
Image Source : INDIAN RAILWAYSकिन स्टेशनों पर कब और कितनी देर के लिए रुकेगी ट्रेन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा