Friday, January 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Techno Paints IPO: 500 करोड़ रुपये का आईपीओ लाएगी कंपनी, सचिन तेंदुलकर को बनाया ब्रैंड एंबेसडर

Techno Paints IPO: 500 करोड़ रुपये का आईपीओ लाएगी कंपनी, सचिन तेंदुलकर को बनाया ब्रैंड एंबेसडर

सचिन को अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाने से कंपनी को पूरे देश में अपना बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Edited By: Sunil Chaurasia
Published : Jan 10, 2026 03:41 pm IST, Updated : Jan 10, 2026 03:41 pm IST
Techno Paints and chemicals ipo, ipo, techno paints ipo, techno paints, techno paints ipo opening da- India TV Paisa
Photo:TECHNO PAINTS आईपीओ के साथ इस साल बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की उम्मीद में कंपनी

Techno Paints IPO: तेलंगाना की पेंट कंपनी टेक्नो पेंट्स एंड केमिकल्स अगले वित्त वर्ष (2026-27) में आईपीओ के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी सूत्रों ने शनिवार को ये जानकारी दी। इसी बीच, टेक्नो पेंट्स ने टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को 3 साल की अवधि के लिए सचिन तेंदुलकर को अपना ब्रैंड एंबेसडर भी अपॉइंट किया है। सचिन को अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाने से कंपनी को पूरे देश में अपना बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि 'मास्टर ब्लास्टर' के साथ जुड़कर उसका लक्ष्य अपनी राष्ट्रीय उपस्थिति को मजबूत करना है।

आईपीओ के साथ इस साल बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की उम्मीद में कंपनी

टेक्नो पेंट्स एंड केमिकल्स के चेयरमैन अकुरी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा, ''हम दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेटरों में एक और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के साथ जुड़कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हम अपने बिजनेस के विस्तार और आईपीओ के साथ इस साल बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की उम्मीद कर रहे हैं और हमारे लिए उनसे बेहतर कोई एंबेसडर या ग्रोथ पार्टनर नहीं हो सकता था।'' 

चालू वित्त वर्ष में 450 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट करने की उम्मीद

बताते चलें कि टेक्नो पेंट्स एंड केमिकल्स ने सचिन तेंदुलकर से पहले साल 2023 में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर महेश बाबू को अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाया था, जिन्होंने 2 सालों तक इस भूमिका को निभाया। अकुरी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में 210 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट किया और चालू वित्त वर्ष में 450 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट करने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2029-30 तक 2000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।

सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है साल का पहला आईपीओ

बताते चलें कि इस साल का पहला आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है। सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड की सब्सिडरी कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) का आईपीओ 9 जनवरी को खुला था और ये 13 जनवरी को बंद होगा। बीसीसीएल इस आईपीओ से 1071 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है, जिसके तहत ओएफएस के जरिए 46,57,00,000 शेयर जारी किए जाएंगे। बीसीसीएल ने अपने आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 21-23 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। कंपनी के आईपीओ को पहले दिन निवेशकों का बंपर रिस्पॉन्स देखने को मिला है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement