1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका ने फिलिपींस को गाइडेड मिसाइलें और हथियार मुहैया कराये

अमेरिका ने फिलिपींस को गाइडेड मिसाइलें और हथियार मुहैया कराये

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 23, 2020 04:48 pm IST,  Updated : Nov 23, 2020 04:50 pm IST

अमेरिकी सरकार ने इस्लामिक स्टेट से संबद्ध आतंकी समूहों से मुकाबले और दक्षिण चीन सागर में हमला होने की स्थिति में बचाव के लिए अपने साझेदार फिलीपीन को गाइडेड मिसाइलें और अन्य हथियार मुहैया कराये हैं।

अमेरिका ने फिलिपींस को गाइडेड मिसाइलें और हथियार मुहैया कराये- India TV Hindi
अमेरिका ने फिलिपींस को गाइडेड मिसाइलें और हथियार मुहैया कराये Image Source : PTI/REPRESENTATIVE

मनीला (फिलिपींस): अमेरिकी सरकार ने इस्लामिक स्टेट से संबद्ध आतंकी समूहों से मुकाबले और दक्षिण चीन सागर में हमला होने की स्थिति में बचाव के लिए अपने साझेदार फिलिपींस को गाइडेड मिसाइलें और अन्य हथियार मुहैया कराये हैं। अमेरिकी सरकार की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्राइन ने मनीला में सोमवार को विदेश मंत्रालय के एक कार्यक्रम में शिरकत की जहां उन्होंने फिलिपींस की सेना को मिसाइलें और अन्य हथियारों की आपूर्ति की घोषणा की। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रैल में फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुर्तेते के साथ बातचीत में 1.8 करोड़ डॉलर की मिसाइलें देने का संकल्प जताया था। ओ ब्राइन ने एक के बाद एक कई चक्रवाती तूफानों में जान-माल के नुकसान को लेकर फिलिपींस से संवेदना प्रकट की और कोरोना वायरस महामारी से निपटने में देश को अमेरिकी सहायता को रेखांकित किया। 

ओ ब्राइन ने पश्चिम एशिया में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट को परास्त करने में अमेरिकी सरकार की भूमिका का जिक्र किया और दक्षिणी फिलिपींस में आईएस से संबद्ध आतंकियों को खत्म करने को लेकर प्रतिबद्धता जतायी। 

ब्राइन ने अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के भी पूर्व के बयान को दोहराया कि दक्षिण चीन सागर में फिलिपींस सैन्य बलों पर किसी भी तरह के हमले के मद्देनजर द्विपक्षीय भागीदारी के तहत प्रतिबद्धता के हिसाब से कदम उठाया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश