1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. VIRAL VIDEO: लड़की ने यूं लिया ब्रेकअप का बदला, देखता रह गया एक्स-बॉयफ्रेंड

VIRAL VIDEO: लड़की ने यूं लिया ब्रेकअप का बदला, देखता रह गया एक्स-बॉयफ्रेंड

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 13, 2017 08:19 pm IST,  Updated : Oct 13, 2017 08:19 pm IST

ब्रेकअप के बाद एक लड़की ने ऐसा काम किया, जिसके बारे में उसके बॉयफ्रेंड ने सपने में भी नहीं सोचा होगा...

Ex-Girlfriend Gets Revenge- India TV Hindi
Ex-Girlfriend Gets Revenge

लीमा: किसी भी रिलेशनशिप का सबसे दर्दनाक दौर होता है ब्रेकअप का। जब किसी कपल के बीच ब्रेकअप होता है तो दिल के साथ-साथ भरोसा भी टूटता है। ऐसे में कई बार ब्रेकअप करने वाले कपल अपने-अपने तरीके से अपने एक्स से बदला लेते हैं। लेकिन दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में ब्रेकअप के बाद एक लड़की ने ऐसा काम किया, जिसके बारे में उसके बॉयफ्रेंड ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। यूट्यूब पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ब्रेकअप से गुस्साई हुई लड़की अपने बॉयफ्रेंड की कार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती दिख रही है।

वीडियो के मुताबिक, यह घटना दक्षिण अमेरिकी देश पेरू की है। वायरलहॉग नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह गुस्से में भरी हुई लड़की अपने एक्स की कार को बार-बार जाकर टक्कर मारती है। इस दौरान उसका पूर्व बॉयफ्रेंड उसे रोकने की कोशिश भी करता है पर कोई फायदा नहीं होता। लड़की का कार को टक्कर मारना जारी रहता है। बाद में वह सारी कसर निकालने के बाद अपनी कार लेकर वहां से निकल जाती है।

बताया जा रहा है कि वहां से निकलने के बाद लड़की अपनी भी कार छोड़ देती है और पैदल ही निकल जाती है। हालांकि अभी तक लड़की और लड़के का नाम पता नहीं चल पाया है, लेकिन यूट्यूब पर यह वीडियो वायरल हो चुका है और इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश