1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में अपना निवेश बढ़ाएगी एप्पल

चीन में अपना निवेश बढ़ाएगी एप्पल

 Written By: IANS
 Published : Aug 17, 2016 01:43 pm IST,  Updated : Aug 17, 2016 01:43 pm IST

अमेरिका की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने मंगलवार को कहा कि कंपनी चीन में अपना निवेश बढ़ाने जा रही है।

apple- India TV Hindi
apple

बीजिंग: अमेरिका की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने मंगलवार को कहा कि कंपनी चीन में अपना निवेश बढ़ाने जा रही है। 

कंपनी सक्रिय रूप से चीन की 'इंटरनेट प्लस' रणनीति और स्मार्ट उपकरणों के निर्माण में भाग लेगी। 

कुक ने यह टिप्पणी बीजिंग में चीन के उप प्रधानमंत्री झैंग गाओली के साथ मुलाकात के दौरान की। उन्होंने अमेरिकी कंपनियों से चीन में अपना निवेश बढ़ाने और व्यापार की औद्योगिक श्रृंखला को विस्तरित करने का आग्रह किया। 

झैंग ने कहा कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापार और निवेश सहयोग ने दोनों देशों के आर्थिक विकास में गतिशीलता और वैश्विक विकास को बढ़ावा दिया है। कुक ने यह भी कहा कि एप्पल कंपनी 2016 के अंत तक चीन में एक स्वतंत्र अनुसंधान और विकास केंद्र स्थापित करने की योजना बना रही है। यह एशिया-प्रशांत में पहला केंद्र होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश