गजनी: अफगानिस्तान के एक खुफिया ठिकाने पर हुए तालिबानी हमले में करीब 65 लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी। इससे पहले 12 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी गई थी। वरदाक प्रांत के प्रांतीय परिषद के उपप्रमुख मोहम्मद सरदान बख्यारी ने बताया, “हमने मलबे से करीब 65 शव निकाले।”
Related Stories
सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए सोमवार को बरदाक प्रांत में ये हमला किया गया था। एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर मृतकों की संख्या 70 के आस-पास बताई। हमले में घायल हुए कुछ लोगों को इलाज के लिए प्रांतीय अस्पताल ले जाया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को राजधानी काबुल लाया गया है।