1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पाकिस्तान के नए नेतृत्व के साथ मुलाकात को ले कर उत्सुक हैं ट्रंप

पाकिस्तान के नए नेतृत्व के साथ मुलाकात को ले कर उत्सुक हैं ट्रंप

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 03, 2019 10:08 am IST,  Updated : Jan 03, 2019 10:08 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनके प्रशासन ने तालिबान के साथ शांति वार्ता की पहल की है। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि पाकिस्तान के नए नेतृत्व के साथ "बहुत जल्द" एक बैठक होगी।

पाकिस्तान के नए नेतृत्व के साथ मुलाकात को ले कर उत्सुक हैं ट्रंप - India TV Hindi
पाकिस्तान के नए नेतृत्व के साथ मुलाकात को ले कर उत्सुक हैं ट्रंप 

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि वह पाकिस्तान के साथ ‘अच्छे संबंध’ चाहते हैं और वह नए नेतृत्व के साथ मुलाकात को लेकर उत्सुक है। ट्रंप ने उसी बैठक में अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को बताया कि उन्होंने पाकिस्तान को मिलने वाली 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि को बंद कर दिया है क्योंकि ‘‘यह दक्षिण एशियाई देश दुश्मनों को पनाह देता है"।

Related Stories

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनके प्रशासन ने तालिबान के साथ शांति वार्ता की पहल की है। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि पाकिस्तान के नए नेतृत्व के साथ "बहुत जल्द" एक बैठक होगी।

इससे पहले, राष्ट्रपति ट्रम्प के करीबी माने जाने वाले दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने सीएनएन से एक साक्षात्कार में कहा था कि यदि पाकिस्तान तालिबान को वार्ता की मेज तक लाने में अमेरिका की मदद करता है, तो अमेरिका आतंकवाद और आईएस से मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित कर सकेगा।

ट्रम्प ने पाकिस्तान पर अमेरिका का साथ नहीं देने का आरोप लगाया था। ट्रम्प ने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान के साथ अच्छा रिश्ता रखना चाहते हैं, लेकिन वे अपने यहां दुश्मनों को पनाह देते हैं। वे दुश्मनों की देख-भाल करते हैं। हम ऐसा नहीं कर सकते।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश