1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. काबुल में आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत, 56 घायल

काबुल में आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत, 56 घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 22, 2018 02:59 pm IST,  Updated : Apr 22, 2018 02:59 pm IST

अफगानिस्तान की राजधानी में रविवार को चुनाव से संबंधित पंजीकरण स्थल पर एक आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 56 अन्य घायल हो गए।

At least 10 people killed and 56 injured in suicide bombing...- India TV Hindi
At least 10 people killed and 56 injured in suicide bombing in Kabul

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी में रविवार को चुनाव से संबंधित पंजीकरण स्थल पर एक आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 56 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से कहा, "हमारे नवीनतम आंकड़ों में नौ नागरिकों के मरने और 56 के घायल होने की खबर है।" (बैसाखी मनाने गया भारतीय युवक पाकिस्तान में लापता )

काबुल के काला ए नजीर इलाके में स्थित एक स्कूल के सामने सुबह करीब 10 बजे विस्फोट हुआ, जहां एक मतदाता पंजीकरण स्थल था। कई लोग अपना मतदाता पत्र लेने के लिए इमारत के समीप मौजूद थे।

अफगान अधिकारियों ने आगामी संसदीय और जिला परिषद चुनाव के लिए 20 अक्टूबर की तिथि तय की है। मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया 14 अप्रैल से शुरू हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश