1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल के माउंट गुरजा पर हिमस्खलन में 5 दक्षिण कोरियाई नागरिकों समेत 9 लोगों की मौत

नेपाल के माउंट गुरजा पर हिमस्खलन में 5 दक्षिण कोरियाई नागरिकों समेत 9 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 13, 2018 02:51 pm IST,  Updated : Oct 13, 2018 02:51 pm IST

नेपाल के माउंट गुरजा पर पर्वतारोहियों के शिविर के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने के कारण कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई।

Representational Image | Pixabay- India TV Hindi
Representational Image | Pixabay

काठमांडू: नेपाल के माउंट गुरजा पर पर्वतारोहियों के शिविर के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने के कारण कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। मारे गए पर्वतारोहियों में पांच दक्षिण कोरियाई नागरिक भी शामिल हैं। अभियान के आयोजकों ने यह जानकारी दी है। ट्रेकिंग कैंप नेपाल के प्रबंध निदेशक वांगचू शेरपा ने बताया कि शुक्रवार शाम में पश्चिमी नेपाल में माउंट धौलागिरी में दक्षिण में 3,500 मीटर की एक ऊंचाई पर आधार शिविर में मौजूद पर्वतारोही बर्फीली आंधी में दफन हो गए।

शेरपा ने बताया कि घटना में टीम लीडर किम चांग हो सहित 5 दक्षिण कोरियाई पर्वतारोही और उनके नेपाली सहयोगी कर्मचारी की घटना में मौत हो गई। वे 7 अक्टूबर को गुरजा गांव से पर्वत पर चढ़ाई के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि जिस समय पर्वतारोही आगे की चढ़ाई के लिए मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे थे उसी समय 3,500 मीटर की ऊंचाई पर भीषण बर्फीली आंधी के बाद हुए भूस्खलन में आधार शिविर दफन हो गया।

शनिवार की सुबह बचाव कार्य के लिये एक हेलीकॉप्टर को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। पश्चिम नेपाल स्थित माउन्ट गुरजा पर्वत की ऊंचाई 7,193 मीटर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश