1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तिब्बत: हिमस्खलन से 9 लोगों की मौत, सैंकड़ों भेड़ें जिंदा दफन

तिब्बत: हिमस्खलन से 9 लोगों की मौत, सैंकड़ों भेड़ें जिंदा दफन

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 18, 2016 07:55 pm IST,  Updated : Jul 18, 2016 07:55 pm IST

दक्षिण पश्चिम तिब्बत में हिमस्खलन से नौ लोगों के साथ-साथ सैकड़ों याक और भेड़ों की मौत हो गई।

avalanche- India TV Hindi
avalanche

बीजिंग: दक्षिण पश्चिम तिब्बत में हिमस्खलन से नौ लोगों के साथ-साथ सैकड़ों याक और भेड़ों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि हिमस्खलन में मारे गए लोग राजधानी ल्हासा से 1,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित रटोग जिले के डुंगरू गांव के निवासी थे।

तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की प्रांतीय सरकार के अनुसार, रविवार को हुए हिमस्खलन में 350 से अधिक भेड़ और 110 से अधिक याक दफन हो गए।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हिमस्खलन के बाद आसपास के ग्लेशियरों में दरारें पड़ गई हैं और बचाव दल इस बात को लेकर चिंतित है कि और अधिक हिमस्खलन हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश