1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तरी पाकिस्तान में हिमस्खलन में 7 लोगों की मौत, 7 घायल

उत्तरी पाकिस्तान में हिमस्खलन में 7 लोगों की मौत, 7 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 19, 2017 08:26 pm IST,  Updated : Feb 19, 2017 08:26 pm IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हिमस्खलन में रविवार को कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना चित्राल जिले में साढ़े आठ किलोमीटर लंबी लोवारी सुरंग के पास हुई।

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हिमस्खलन में रविवार को कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना चित्राल जिले में साढ़े आठ किलोमीटर लंबी लोवारी सुरंग के पास हुई। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चित्राल के उपायुक्त शहाब हमीद ने बताया कि भारी बर्फबारी से हिमस्खलन हुआ और इसकी चपेट में एक भवन निर्माण कंपनी के कर्मियों का अस्थाई निवास आ गया। 14 कर्मी मलबे में दब गए। हमीद ने बताया कि बचावकर्मी 7 लोगों को मलबे के नीचे से जिंदा निकालने में कामयाब रहे। दूसरे मर चुके थे। जिंदा निकाले गए लोग घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

भारी बर्फबारी से इस इलाके में अनेक सड़कें बंद हो गई हैं। इसी माह, क्षेत्र में बर्फबारी और भारी बारिश से 13 लोगों की मौत हो गई थी और 20 घर तबाह हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश