1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक पर बालाकोट के निवासियों ने कहा, 'ऐसा लगा ज़लज़ला आया है'

भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक पर बालाकोट के निवासियों ने कहा, 'ऐसा लगा ज़लज़ला आया है'

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 26, 2019 08:58 pm IST,  Updated : Feb 26, 2019 09:05 pm IST

पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के भूकंप के जोखिम वाले बालाकोट शहर के निवासियों ने मंगलवार को कहा कि जब भारतीय वायुसेना के विमान आतंकी अड्डों को तबाह कर रहे थे तो उनकी नींद ‘बड़े धमाके की आवाज’ से खुली

बालाकोट- India TV Hindi
बालाकोट Image Source : एपी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के भूकंप के जोखिम वाले बालाकोट शहर के निवासियों ने मंगलवार को कहा कि जब भारतीय वायुसेना के विमान आतंकी अड्डों को तबाह कर रहे थे तो उनकी नींद ‘बड़े धमाके की आवाज’ से खुली और वह समझे के क्षेत्र में ज़लज़ला आया है। बालाकोट पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम क्षेत्र के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित है। 2005 में कश्मीर में आए भूकंप के कारण यह तबाह हो गया था और सऊदी अरब की सहायता से इसे फिर से बनाया गया है। 

पहाड़ी शहर के निवासियों ने बीबीसी उर्दू से कहा कि उनकी आंख तेज धमाकों की आवाज से खुली। बालाकोट के पास के कई शहरों के निवासियों ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को धमाकों की आवाज सुनी। जाबा गांव में किसान मोहम्मद आदिल ने बताया कि उनकी और उनके परिवार की आंख देर रात तीन बजे एक बड़े धमाके की आवाज से खुली। उन्होंने बताया कि उन्हें लगा कि क्षेत्र में भूकंप आया है। 

आदिल के मुताबिक, ‘ फिर हमें विमानों की उड़ने की आवाज आई। हम स्थान पर सुबह गए। वहां एक बड़ा गड्ढा था और चार-पांच घर तबाह हो गए थे।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश