1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश: चुनाव नहीं लड़ सकेंगी पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया, EC ने खारिज किया नामांकन, जानिए वजह

बांग्लादेश: चुनाव नहीं लड़ सकेंगी पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया, EC ने खारिज किया नामांकन, जानिए वजह

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 03, 2018 10:57 am IST,  Updated : Dec 03, 2018 02:52 pm IST

बांग्लादेश में सजायाफ्ता पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का आगामी आम चुनावों के लिए दाखिल नामांकन को निर्वाचन आयोग ने रद्द कर दिया।

बांग्लादेश की पूर्व...- India TV Hindi
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया Image Source : IANS

ढाका: बांग्लादेश में सजायाफ्ता पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का आगामी आम चुनावों के लिए दाखिल नामांकन को निर्वाचन आयोग ने रद्द कर दिया। आयोग के प्रवक्ता ने ये जानकारी दी है। उन्होंने तीन सीटों से पर्चे भरे थे, लेकिन आयोग ने उनके नामांकन को ये कहते हुए खारिज कर दिया कि वो घूसखोरी के दो मामलों में दोषी ठहराई जा चुकी है।

आयोग का ये फैसला बांग्लादेश उच्च न्यायालय के उस निर्णय के बाद आया है जिसमें कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति को दो साल से अधिक की सजा सुनाई गई है तो वो चुनाव नहीं लड़ सकता। और, अपने 35 साल के राजनीतिक जीवन में खालिदा तो कई बार जेल भेजी जा चुकी हैं। बता दें कि बांग्लादेश में 30 दिसंबर को वोट डाले जाने हैं। 

आयोग के नियम के अनुसार अयोग्य घोषित उम्मीदवार चुनाव आयोग न्यायाधिकरण में अपील करके दोबारा विचार करने की गुजारिश कर सकता है या आयोग के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दे सकता है। प्रवक्ता ने बताया कि खालिदा के अलावा 15 अन्य बड़ी शख्सियतों के नामांकन भी दूसरी वजहों से खारिज कर दिए गए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश