1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुरक्षा के आश्वासन के बाद क्रिकेटरों को पाकिस्तान भेजेगा बांग्लादेश

सुरक्षा के आश्वासन के बाद क्रिकेटरों को पाकिस्तान भेजेगा बांग्लादेश

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 29, 2018 09:55 pm IST,  Updated : Nov 29, 2018 09:55 pm IST

बांग्लादेश सुरक्षा के बारे में पाकिस्तान से आश्वासन मिलने के बाद तीन साल में पहली बार क्रिकेट टीम को इस देश में भेजेगा। 

Bangladesh- India TV Hindi
बांग्लादेश सुरक्षा के बारे में पाकिस्तान से आश्वासन मिलने के बाद तीन साल में पहली बार क्रिकेट टीम को इस देश में भेजेगा।  Image Source : AP IMAGE

ढाका। बांग्लादेश सुरक्षा के बारे में पाकिस्तान से आश्वासन मिलने के बाद तीन साल में पहली बार क्रिकेट टीम को इस देश में भेजेगा। पाकिस्तान और श्रीलंका अगले महीने एशियाई क्रिकेट परिषद टूर्नामेंट की सह मेजबानी कर रहे हैं जिसमें बांग्लादेश कराची में अपने सभी ग्रुप मैच खेलेगा। 

वर्ष 2009 में श्रीलंका की टीम बस पर हमले के बाद से कई देशों ने पाकिस्तान से दूरी बना ली थी जिसमें कई लोगों की मौत हो गयी थी। लेकिन धीरे धीरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है जिसमें जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज ने हाल के वर्षों में पाकिस्तान का दौरा किया। 

बांग्लादेशी टीम छह दिसंबर से शुरू हो रहे एमर्जिंग टीम एशिया कप के लिये जा रही है और यह 2015 के बाद उनका पहला दौरा होगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष निजामुद्दीन चौधरी ने कहा, ‘‘हमने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से सुरक्षा का पूरा आश्वासन मिलने के बाद दौरे पर सहमति जतायी है। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल