ढाका: बांग्लादेश में सुरक्षा बलों ने 3 अलग-अलग अभियानों में एक प्रतिबंधित संगठन के नए नेता सहित 11 संदिग्ध इस्लामी चरमपंथियों को मार गिराया। गाजीपुर शहर के अफारखोला इलाके के दो मंजिला घर में की गई कार्रवाई में 7 चरमपंथी मारे गए। जिले के अतिरिक्त पुलिस प्रमख रसेल शेख ने बताया, ‘गाजीपुर के अफारखोला इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 7 चरमपंथी मारे गए हैं।’ गृह मंत्री असदुज्जमां कमाल ने कहा कि मारे गए चरमपंथियों में जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश या न्यू-जेएमबी का ढाका क्षेत्रीय कमांडर आकाश भी शामिल है।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
तमीम चौधरी के मारे जाने के बाद आकाश ने ढाका में न्यू जेएमबी की कमान संभाली थी। तमीम हाल ही में नारायणगंज में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। मारे गए अन्य आतंकवादियों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। इन 7 आतंकवादियों के मारे जाने से कुछ घंटे पहले अपराध निरोधक विशेष बल रैपिड ऐक्शन बटालियन (RAB) ने 4 चरमपंथियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने पहले से मिली जानकारी के आधार पर गाजीपुर और तंगैल जिलों में अभियान चलाया।

होली आर्टिसन बेकरी | AP फाइल फोटो
RAB के प्रवक्ता कमांडर मुफ्ती महमूद खान ने कहा, ‘गाजीपुर और तंगैल में मुठभेड़ में न्यू-जेएमबी (जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश) के 4 सदस्य मारे गए।’ एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के एक ठिकाने से एक एके-47 रायफल, दर्जनों कारतूस, बम बनाने वाली विस्फोटक सामग्री, 4 लैपटॉप, 3 कुल्हाडि़यां और एक लैमिनेटिंग मशीन बरामद की गई। कहा जाता है कि न्यू-जेएमबी का वैचारिक तौर पर ISIS से जुड़ाव है। बीती 26 जुलाई को ढाका के हॉले आर्टिसन कैफे में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ली थी। इस हमले में एक भारतीय सहित 23 लोग मारे गए थे।